SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 5, 2026 11:10 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

ठेठ किसानी अंदाज में दिखे CM साय, खेतों में बीजों का छिड़काव कर किया बोवनी की शुरुआत।

Share This News

Img 20240618 Wa0012

Raipur, News Desk:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पैतृक गांव बगिया पहुंचे। इस दौरान उनका खेती किसानी वाला अंदाज एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। सीएम विष्णुदेव साय ने मानसून के आने से पहले पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। ठेठ देशी अंदाज में वह खेत में पहुंचे और पूजा-पाठ के बाद खेतों में बीज का छिंड़काव कर बोवनी का श्रीगणेश किया। उन्होंने खुद किसानों की तरह पगड़ी बांधी, धान के बीजों की टोकरी ली और बोवनी की रस्म अदा की। मुख्यमंत्री साय का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सीएम बने किसान
आपको बता दें कि जशपुर और सरगुजा क्षेत्र में किसानों के बीच एक परंपरा है, जिसमें परिवार के मुखिया के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी धान के बीज बोने की रस्म में शामिल होते हैं। इस परंपरा का पालन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद अपने हाथों से खेतों में बीज बोया और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी ऐसा ही किया। परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने बीज को अपने हाथ में लिया और उन्हें खेतों में पांच बार बिखेरा उसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने भी ऐसा ही किया। इस दौरान सीएम का ये अंदाज लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ था।

मुख्यमंत्री ने किया परंपरा का निर्वहन
इस दौरान मुख्यमंत्री विशेष कृषि परिधान में नजर आए। उन्होंने पगड़ी और पारंपरिक कपड़े पहने जिसके बाद टोकरी में धान के बीज रखकर पूजा की गई। बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना जताई है। मानसून आने से पहले किसान छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार धान के बीज बोना शुरू कर देते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेत में धान के बीज बोए। इस दौरान सीएम ने लोगों से मुलाकात बात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.