SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 22, 2026 4:07 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

Share This News

Img 20260430 Wa0027

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी का आरोप, कई लोगों का पैसा लेकर फरार होने की चर्चा!

पटना में पत्रकारिता की आड़ में कथित उगाही और दलाली का एक बड़ा मामला चर्चा में है। लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नागमणि नामक एक व्यक्ति पर कई लोगों से काम करवाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और बाद में फरार हो जाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से बेगूसराय का रहने वाला है और खुद को DD पटना से जुड़ा पत्रकार बताता था।

Img 20260430 Wa0026

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अक्सर सचिवालय, IPRD, विश्वेश्वरैया भवन और विकास भवन स्थित जीविका दीदी कैंटीन में देखा जाता था। इतना ही नहीं, वह कई सरकारी प्रेसवार्ताओं में भी सक्रिय रूप से नजर आता था, जिससे लोगों के बीच उसकी पहुंच और पहचान मजबूत बन गई थी।

पीड़ितों और जानकारों का आरोप है कि नागमणि सरकारी अधिकारियों और विभागों में अपनी पकड़ होने का दावा करता था। वह नौकरी, ट्रांसफर, टेंडर और अन्य सरकारी कार्य करवाने का भरोसा देकर लोगों से पैसे लेता था। कई लोगों का यह भी दावा है कि वह कुछ अधिकारियों के लिए कथित तौर पर दलाली और पैसों के लेनदेन का काम भी करता था।

अब आरोप है कि कई लोगों से मोटी रकम लेने के बाद वह संपर्क से बाहर हो गया है। उसके मोबाइल बंद बताए जा रहे हैं और पीड़ित लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं। मामले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।

इस घटना ने एक बार फिर पत्रकारिता की आड़ में सक्रिय फर्जी नेटवर्क और दलाली तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐसे तत्व निष्पक्ष पत्रकारिता की साख को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

लोगों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के प्रभाव, पहचान या पत्रकार होने के दावे में आकर बिना सत्यापन के पैसे का लेनदेन न करें। साथ ही संबंधित एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.