
न्यूज डेस्क: देश की राजनीति में सामान्य वर्ग की भूमिका और उसके अधिकारों को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। SC/ST एक्ट में संशोधन, सरकारी नौकरियों में आरक्षण, प्रमोशन में आरक्षण, शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण और UGC के नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग के एक हिस्से में असंतोष देखने को मिला है।
सवाल यह है कि इन नीतियों के राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव क्या रहे हैं?
क्या सामान्य वर्ग को केवल चुनाव के समय याद किया जाता है? क्या बीजेपी के प्रति सामान्य वर्ग के एक हिस्से का भरोसा कमजोर हो रहा है? क्या मोदी और योगी के खिलाफ उठ रही नाराजगी इसी असंतोष का संकेत है?
इस वीडियो में इन्हीं सवालों पर राजनीतिक और सामाजिक विश्लेषण किया गया है।
हमारे प्रमुख सवाल:
- सामान्य वर्ग के अधिकारों की बात चुनाव के समय ही क्यों?
- SC/ST एक्ट में संशोधन किस सरकार ने किया?
- आरक्षण और प्रमोशन में आरक्षण का इतिहास क्या है?
- UGC के नए नियमों पर सामान्य वर्ग को आपत्ति क्यों है?
- क्या बीजेपी से सामान्य वर्ग का राजनीतिक मोहभंग हो रहा है?
- क्या सामान्य वर्ग अब अपनी राजनीतिक भूमिका बदलने के मूड में है?
हमारा उद्देश्य किसी जाति या समुदाय के अधिकारों का विरोध करना नहीं, बल्कि सभी वर्गों के लिए समान अवसर, न्याय और आर्थिक सुरक्षा की मांग करना है।
SPOT TV – सच के साथ


