SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 24, 2026 10:17 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

Share This News

Img 20260605 155337

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज की पावन प्रेरणा से संचालित ‘नेम ट्री’ अभियान के तहत जिला नवादा में वृहद वृक्षारोपण और जनजागरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

Img 20260605 155601

अभियान के बारे में बताते हुए नेम ट्री सदस्यों ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत मानस भारती स्कूल की डायरेक्टर अन्नपूर्णा कुमारी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में स्कूल परिसर से की गई। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर अरविंद सर, जिनका इस अभियान में सदैव विशेष सहयोग रहता है, उन्होंने टीम की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि वे पर्यावरण के इस पुनीत कार्य में हमेशा ‘नेम ट्री’ के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग देते रहेंगे।

Img 20260605 155713

​इसके बाद ‘नेम ट्री’ की टीम ने पकरीबरावां ब्लॉक परिसर, थाना परिसर, स्थानीय पशुपालन चिकित्सालय और पकरीबरावां अस्पताल में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पकरीबरावां के बीडीओ (BDO) मृत्युंजय कुमार और पशुपालन चिकित्सालय के एआई वर्कर (AI Worker) सुरेंद्र जी ने टीम के साथ मिलकर पौधा लगाया। वहीं थाना परिसर में थानाध्यक्ष और अस्पताल परिसर में अस्पताल प्रभारी खुद मौजूद रहे। इन सभी प्रशासनिक अधिकारियों और चिकित्सकों ने ‘नेम ट्री’ के इस पुनीत कार्य की जमकर सराहना की और भविष्य में भी हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Img 20260605 155848

इसके उपरांत टीम ने पकरीबरावां के देवधा, रोह के ओहारी व कुंज, और हिसुआ के भदसेनी व कैथोर गाँवों में सघन वृक्षारोपण किया। इस पूरे अभियान का भव्य समापन असाढ़ी गाँव में हुआ। संत जी के संदेश “हम एक वृक्ष नहीं, एक जीवन दे रहे हैं” को चरितार्थ करते हुए टीम द्वारा नीम, पीपल, वट वृक्ष, अशोक, आम, सागवान, महोगनी और गुलमोहर जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

​इस महा-अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से आयोजक विकास कुमार, गुंजन कुमार, पिंटु कुमार, पवन कुमार, अभय कुमार, प्रियंशु, दीपक, सुधांशु, शशि, सुधीर जी, नवल जी, मनीष, रोहित, पीयूष, शिवम सहित ‘नेम ट्री’ के सभी सदस्य और स्थानीय ग्रामीण मुस्तैदी से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.