SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 16, 2025 11:03 am
Download
Header Banner
Search
Close this search box.
घोसी तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी-ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव बने विवेक चौहान, राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाईयों का लगा तांता -घोसी तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये से अधिवक्ता आहत, तहसील में चक्कर लगा कर किया विरोध प्रदर्शन-भूमाफिया द्वारा वकील की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर रुकवाया-शांति निकेतन इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण-घोसी: तहसील सभागार में गणतंत्र दिवस पर गोष्ठी संपन्न, राष्ट्रभक्ति का दिखा जोश-घोसी : गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह संपन्न, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ-काशी युवा महोत्सव 2025 : मीना चौबे ने स्वामी विवेकानंद को बताया युवा शक्ति का प्रतीक-Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।-Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।

ठेठ किसानी अंदाज में दिखे CM साय, खेतों में बीजों का छिड़काव कर किया बोवनी की शुरुआत।

Share This News

Img 20240618 Wa0012

Raipur, News Desk:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पैतृक गांव बगिया पहुंचे। इस दौरान उनका खेती किसानी वाला अंदाज एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। सीएम विष्णुदेव साय ने मानसून के आने से पहले पुश्तैनी खेतों में खेती-किसानी की शुरूआत की। ठेठ देशी अंदाज में वह खेत में पहुंचे और पूजा-पाठ के बाद खेतों में बीज का छिंड़काव कर बोवनी का श्रीगणेश किया। उन्होंने खुद किसानों की तरह पगड़ी बांधी, धान के बीजों की टोकरी ली और बोवनी की रस्म अदा की। मुख्यमंत्री साय का यह अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

सीएम बने किसान
आपको बता दें कि जशपुर और सरगुजा क्षेत्र में किसानों के बीच एक परंपरा है, जिसमें परिवार के मुखिया के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी धान के बीज बोने की रस्म में शामिल होते हैं। इस परंपरा का पालन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद अपने हाथों से खेतों में बीज बोया और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी ऐसा ही किया। परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री ने बीज को अपने हाथ में लिया और उन्हें खेतों में पांच बार बिखेरा उसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने भी ऐसा ही किया। इस दौरान सीएम का ये अंदाज लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ था।

मुख्यमंत्री ने किया परंपरा का निर्वहन
इस दौरान मुख्यमंत्री विशेष कृषि परिधान में नजर आए। उन्होंने पगड़ी और पारंपरिक कपड़े पहने जिसके बाद टोकरी में धान के बीज रखकर पूजा की गई। बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की संभावना जताई है। मानसून आने से पहले किसान छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार धान के बीज बोना शुरू कर देते हैं। इसी परंपरा का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेत में धान के बीज बोए। इस दौरान सीएम ने लोगों से मुलाकात बात भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

घोसी तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन चौथे दिन

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तहसीलदार का बहिष्कार  जब तक अधिवक्ता रूठा.

ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव बने विवेक

नई दिल्ली। पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन (AIJU) ने.

घोसी तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये से अधिवक्ता आहत, तहसील

मऊ। घोसी तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह.