SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 15, 2026 2:23 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।

Share This News

Whatsapp Image 2026 05 13 At 6.44.54 Pm
Nawada:
सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। इस बीच नवादा की जानी-मानी शिक्षण संस्थान मानस भारती एजुकेशनल कंपलेक्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। विद्यालय के छात्र आयुष कुमार पांडे ने शानदार 89 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम  रोशन किया है।

स्कूल के सभी छात्रों ने सफलता हासिल करते हुए शत-प्रतिशत रिजल्ट दिया है। इंटर विज्ञान और कॉमर्स संकाय के छात्रों के बेहतर प्रदर्शन ने पूरे संस्थान को गौरवान्वित कर दिया है।

शिक्षण संस्थान मानस भारती एजुकेशनल कंपलेक्स के निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने खुशी  जाहिर करते हुए कहा कि- इस वर्ष छात्रों में पढ़ाई को लेकर विशेष लगन और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने बताया कि बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

रिजल्ट आने के बाद पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा। इस अवसर पर सचिव अन्नपूर्णा कुमारी, शिक्षक अभिषेक कुमार, सोनालिका कुमारी, मन्नू कुमार सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी काफी उत्साहित दिखे।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.