SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
January 14, 2026 4:17 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण-श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर संत, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का दिव्य संगम-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव 2026: विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल-‘बाबू मोशाय’- बंगाल चुनाव में ब्राह्मण UP-MP में की गई कार्रवाई का लेंगे बदला!

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर 7 जनवरी को होगा भव्य हिंदू सम्मेलन, जन-जागरण हेतु निकाली गई मोटरसाइकिल यात्रा

Share This News

Img 20260102 Wa0016घोसी/ विवेक चौहान। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 7 जनवरी 2026, दिन बुधवार को हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 10:00 बजे शिव मंदिर नरोखर पोखरा से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो धर्मवीर सिंह हाता पकड़ी मोड़ पर समाप्त होगी। कलश यात्रा के समापन के पश्चात हिंदू सम्मेलन का कार्यक्रम विधिवत रूप से आरंभ होगा।

इसी कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरण के उद्देश्य से आज दिनांक 2 जनवरी को क्षेत्र में मोटरसाइकिल जन-जागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रचारक आर्यम जी, जिला कार्यवाह भवेश जी, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष पारस मणि सिंह ‘दीपू’ जी, हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रांशु सिंह तेजस, नगर कार्यवाह अजय जी, सह नगर कार्यवाह राजेश जी, गुलाब जी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता जी, विशाल सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मोटरसाइकिल यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वालों में कमल बरनवाल, गणेश राजभर, दीपक राजभर, आदित्य राजभर, शम्भू यादव, शिवम सिंह, धर्मेंद्र निषाद सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह सम्मेलन हिंदू समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त करने का कार्य करेगा। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Edited by Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद

घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए.

मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन

दोहरीघाट/ पवन उपाध्याय। आगामी मकर संक्रांति एवं माघ अमावस्या स्नान पर्व को.

श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर

प्रयागराज/ उमाशंकर उपाध्याय। सनातन संस्कृति, भक्ति परम्परा और राष्ट्रीय चेतना के पावन.