SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 29, 2026 6:21 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.-कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.

महिला अंडर-19: एक दिवसीय ट्रॉफी में उड़ीसा ने बिहार को हराया।

Share This News

Img 20250104 Wa0001

Bengaluru: बेंगलुरु के अलूर क्रिकेट स्टेडियम-II में महिला अंडर-19 एक दिवसीय ट्रॉफी के तहत खेले गए मुकाबले में उड़ीसा ने बिहार को हराया। इस मैच में बिहार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 83 रन बनाए, जबकि उड़ीसा ने 23.2 ओवर में 84 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।

बिहार की टीम के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। टीम के बल्लेबाज उड़ीसा की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 83 रनों पर ढेर हो गई। बिहार के लिए अक्षरा गुप्ता और ख़ुशी गुप्ता ने सबसे अधिक 19-19 रन बनाए। अन्य किसी भी बल्लेबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वहीं उड़ीसा की गेंदबाज प्रियदर्शनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जिससे बिहार की बल्लेबाजी क्रम बिखर गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी उड़ीसा की टीम ने शुरुआत से ही सधी हुई बल्लेबाजी की। टीम ने 23.2 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर 84 रन बनाकर जीत दर्ज की। उड़ीसा के लिए अर्चना राउत ने 31 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए, जबकि मुदुली ने 68 गेंदों में नाबाद 31 रन और बिजया ने 37 गेंदों में नाबाद 12 रनों की उपयोगी पारी खेली।

इस जीत के साथ उड़ीसा ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। बिहार की टीम को अपनी बल्लेबाजी और रणनीति में सुधार कर आगे होने वाले मैचों के लिए तैयार होना होगा। उड़ीसा की गेंदबाजी और संयमित बल्लेबाजी ने इस मुकाबले को उनके पक्ष में कर दिया। जबकि बिहार की टीम आगामी मैचों में अपनी कमजोरियों पर काम कर मुकाबले में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.