SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 4, 2026 3:41 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।

Share This News

Aaaaa

Muzaffarpur|Spot TV Desk: मुजफ्फरपुर जिले के पारु प्रखंड अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत के गरीबा गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष आदित्य पासवान मंगलवार की शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनंत पासवान के 21 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ राजन का शव 13 फरवरी को घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ से लटका हुआ मिला था। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है और गांव में आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद आदित्य पासवान ने कहा कि जिस स्थिति में शव पेड़ से लटकता मिला, उसे देखकर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है। उन्होंने पारु थाना प्रभारी से मोबाइल पर बातचीत कर मृतक के मोबाइल का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) निकलवाकर पूरे मामले की गहन जांच करने की मांग की।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की अपील करते हुए कहा कि सच्चाई सामने आनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और मुजफ्फरपुर जिले में ऐसी घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने दलित समुदाय पर हो रहे अत्याचारों का भी उल्लेख किया और कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

मौके पर बासुदेव पासवान, राकेश पासवान, अखिलेश्वर पासवान, नीरज पासवान, दीपक पासवान समेत सैकड़ों समर्थक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.