SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 27, 2026 3:19 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।

Share This News

Img 20260211 093123

पटना/ पूर्णिया/सुपौल/अररिया: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब इनकम टैक्स विभाग की टीम ने पूर्णिया, सुपौल और अररिया में पनोरमा ग्रुप से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। जानकारी के मुताबिक, सुबह से ही अलग-अलग स्थानों पर विभाग की टीमें पहुंचीं और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी।

संजीव मिश्रा हैं सीएमडी

बिहार-झारखंड से पूर्णिया पहुंची इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की संयुक्त टीम ने कंपनी के सीएमडी संजीव मिश्रा के बायपास रोड के पनोरमा ई- होम्स स्थिति आवास ,जिला स्कूल रोड स्थित ऑफिस ,सुपौल के छातापुर स्थित पैतृक घर समेत ग्रुप के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर रही है।

कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका को लेकर की जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्रुप के दफ्तरों, आवासीय परिसरों और कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी जांच चल रही है।

वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है आईटी

छापेमारी के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन की मदद से पूरी कार्रवाई को गोपनीय और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। आयकर विभाग की टीमें कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही हैं।

कई लोग आएंगे लपेटे में!

पनोरमा ग्रुप क्षेत्र में रियल एस्टेट, शिक्षा और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से जुड़ा बताया जाता है। छापेमारी की खबर मिलते ही कारोबार जगत और स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
फिलहाल कार्रवाई जारी है।

खबर है कि सीमांचल में यह अब तक की सबसे बड़ी आयकर विभाग की कार्रवाई मानी जा रही है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस कार्रवाई के पीछे राजनीतिक मायने भी हो सकते हैं। इस बीच चर्चा यह भी है कि जांच में कई बड़ी मछली भी फंस सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.