SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
July 12, 2025 6:30 am
Download
Header Banner
Search
Close this search box.
विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब बिहार में होगा युवा आयोग का गठन।-विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब बिहार में होगा युवा आयोग का गठन।-विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब बिहार में होगा युवा आयोग का गठन।-विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब बिहार में होगा युवा आयोग का गठन।-विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, अब बिहार में होगा युवा आयोग का गठन।-पुराने कपड़े लाओ और नए ले जाओ!, जानिए कहां मिल रहा है ये ऑफर।-पुराने कपड़े लाओ और नए ले जाओ!, जानिए कहां मिल रहा है ये ऑफर।-पुराने कपड़े लाओ और नए ले जाओ!, जानिए कहां मिल रहा है ये ऑफर।-एसडीएम एवं तहसीलदार की निगरानी में निकला मोहर्रम का जुलूस, प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद-देवशयनी एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

छठ पर्व 2024 : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर उमड़ा सैलाब

Share This News

Img 20241108 Wa0007मऊ। आस्था का महापर्व छठ क्षेत्र के घाटों पर जगह जगह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ा रहा।

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न हुआ। वहीं महिलाओं ने 36 घंटे के बाद प्रसाद और अन्न लेकर व्रत खोला। लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। सुबह के समय भगवान भास्कर को सूर्योदय काल में अर्घ्य दिया गया। क्षेत्र के दोहरीघाट सरयू नदी, गोठा रामशाला पोखरा, रेलवे लाइन पोखरा, फरसरा खुर्द पोखरा, फरसरा बुजुर्ग पोखरा, मादी पोखरी, कुसुम्हा सहित क्षेत्र के अन्य जगह आस्था की डुबकी से सराबोर दिखे। प्रतःकाल बेला में व्रती महिलाओं ने उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद मां छठी मैया की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की और इसके बाद व्रत का पारण किया। बता दें कि, यह व्रत कुल 36 घंटे का था। जिसे व्रती महिलाओं ने छठ पूजा के समापन के बाद खोला है। यह पर्व बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड राज्य में बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। करीब लाखों की संख्या में व्रती महिलाओं ने जगह-जगह घाटों पर अपनी आस्था की उपस्थिति दर्ज करवाई। वही बच्चों ने खूब पटाखे जलाए।Img 20241108 Wa0010

चार दिनों तक चला ये पर्व

छठ का यह पर्व 5 नवंबर नहाय खाय से शुरू हुआ था और आज 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की विधि के साथ पूर्ण रूप से संपन्न हुआ। चार दिनों के चलने वाले इस पर्व में व्रती महिलाओं ने खरना के बाद से व्रत का संकल्प लिया था। यह व्रत कुल 36 घंटे का होता है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। इस व्रत का पारण कर महिलाओं ने छठ के प्रसाद के साथ अन्न-जल को ग्रहण किया।

Img 20241108 Wa0008व्रत रखने के पीछे की मान्यता

छठ पूजा का व्रत घर की महिलाएं रखती हैं। यह व्रत छठी मैया और सूर्य भगवान को समर्पित होता है। मान्यता है कि छठी मैया निसंतान दांपतियों को संतान का वर्दान देती हैं और घर की सुख समृद्धि का भी आशीर्वाद देती है। इस वजह से महिलाएं छठ पर्व का व्रत रखती है। जिससे उनकी संतान को दीर्घायु की प्राप्ति हो।

पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

छठ पर्व शाति से और बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। दोहरीघाट के थानाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह ने सरयू घाट, गोंठा रामशाला मंदिर कुसुम्हा नहर छठ घाट, नई बाजार छठ घाट, सती घाट व तारनपुर घाट समेत आदि नहर तथा अन्य घाटों पर पुलिस बलों की तैनाती की गई हैं। थानाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह दोहरीघाट ब्लाक के घाटों पर भ्रमण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार का बड़ा फैसला,

Patna: विधानसभा चुनाव नजदीक आता देख बिहार की नीतीश सरकार रोज नये.

पुराने कपड़े लाओ और नए ले जाओ!, जानिए कहां

Fashion Factory Exchange Festival: आ गया, आ गया,आ गया… मार्केट में नया.

एसडीएम एवं तहसीलदार की निगरानी में निकला मोहर्रम का

घोसी। मोहर्रम के अवसर पर बड़ा गांव, घोसी में शनिवार को पारंपरिक.