SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 16, 2026 10:06 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

दुधारू पशुओं को ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन लगाने पर है रोक, पशुओं में हो सकता है होर्मोनल असंतुलन।

Share This News

Img 20250605 201806

Highlights:

· पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने पशुपालकों के लिए जारी की सलाह।

· बिना पशु चिकित्सक की सलाह के पशुओं को नहीं लगाया जा सकता है यह इंजेक्शन।

· पशु चिकित्सक के लिखे पर्चे के आधार पर ही इसकी खरीद-बिक्री हो सकती है।

· विभिन्न कानूनों के तहत इसका गलत इस्तेमाल दंडनीय अपराध है।

Patna: गैरजरूरी तौर पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का उपयोग पशु स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। इससे पशुओं में हार्मोनल असंतुलन की समस्या हो सकती है। साथ ही लंबे समय तक यह इंजेक्शन पशुओं को देने से दुध का उत्पादन भी प्रभावित होता है। यही कारण है कि दुधारू पशुओं पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के उपयोग पर सरकार ने रोक लगा रखी है।

सरकारी रोक के बावजूद व्यावसायिक प्रवृति के पशुपालकों द्वारा दुधारू पशुओं में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का प्रयोग किया जाता है। इस प्रकार अप्राकृतिक ढंग से दूध उतारने से दुधारू पशुओं में दवा की आदत हो सकती है, जिसकी वजह से उन्हें भविष्य में सामान्य रूप में दूध देने में कठिनाई हो जाती है। साथ ही ऑक्सीटोसिन की अधिकता दूध की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।

इसको देखते हुए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पशुपालन निदेशालय ने पशुपालकों के लिए आवश्यक सलाह जारी की है। इसमें बताया गया है कि ऑक्सीटोसिन हार्मोन का मुख्य कार्य पशुओं के प्रसव के समय गर्भाशय को संकुचित कर नवजात को बाहर आने में मदद करना है। इसका दूसरा मुख्य कार्य पशुओं की दुग्ध ग्रंथियों को उत्तेजित कर दूध स्रावित करना है।

पशुपालन निदेशालय ने कहा है कि कृत्रिम ऑक्सीटोसिन के उपयोग के कारण पशुओं में हार्मोनल असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे पशु स्वास्थ्य और दुध उत्पादन प्रभावित होता है। साथ ही पशु क्रूरता निवारण अधिनियम1960 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पशुओं में ऑक्सीटोसिन का उपयोग दण्डनीय अपराध है। फूड एंड ड्रग एडल्ट्रेशन प्रिवेंशन एक्ट 1940 द्वारा ऑक्सीटोसिन को शेड्यूल ‘एच’ ड्रग में रखा गया है, जिसके अनुसार पशु चिकित्सक के परामर्श के बिना पशुओं में इसके उपयोग पर रोक है।

पशुपालन निदेशालय ने पशुपालकों को सलाह दी है कि वे स्वयं ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का उपयोग अपने दुधारू पशुओं पर नहीं करें। विशेष परिस्थिति में योग्य पशु चिकित्सक के द्वारा ही इस इंजेक्शन का उपयोग किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.

मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों

📍 नवादा में शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल Nawada: हर बच्चे.