SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 22, 2026 10:34 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।

एमएसएम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों की प्रतिभा ने किया सबको प्रभावित

Share This News

Img 20251214 Wa0011

घोसी, मऊ। घोसी के सीताकुंड के पास स्थित एमएसएम पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह एवं समाजसेवी आक़िब सिद्दीकी ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन की ओर से मैनेजर मोहम्मद इस्माइल ने की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल मोहम्मद इब्राहिम एवं वाइस प्रिंसिपल लुकमान खान भी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने छात्रों द्वारा लगाए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 5 के छात्र तहजीबुल आरफीन ने जेसीबी मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 10 के मोशर्रफ जवाद ने स्मार्ट सिटी मॉडल के माध्यम से आधुनिक शहरी विकास की अवधारणा समझाई। कक्षा 3 की छात्रा एमन ने ब्रेन मॉडल प्रस्तुत कर मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सरल तरीके से दर्शाया।

कक्षा 7 की आमीना ने वाटर साइकिल और अयाना ने पॉल्यूशन पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। कक्षा 8 के मोब्ब्शिर, कैफ और हफिज़ ने कार्बन शुद्धिकरण पर मॉडल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं कक्षा 9 के हिमांशु आदित्य और हंजला ने चंद्रयान-3 पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को दर्शाया।

प्रदर्शनी को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं किशन, अशरा, सनोवर, आदिति तिवारी, आकांक्षा, रूबी वर्मा, सुमायला, शमायला, मरियम, इस्माविया, शहाना, लायबा खान, नसीबा, तमन्ना और इरम खान का विशेष योगदान रहा।

मुख्य अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत:

Muzaffarpur|Spot TV Desk: मुजफ्फरपुर जिले के पारु प्रखंड अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत.

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.

पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और

पटना/ पूर्णिया/सुपौल/अररिया: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप.