SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 28, 2025 3:48 am
Download
Header Banner
Search
Close this search box.
जम्मू में वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन, 5 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी।-जम्मू में वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन, 5 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी।-जम्मू में वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन, 5 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी।-जम्मू में वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन, 5 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी।-जम्मू में वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन, 5 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी।-बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, गंगा-सोन-गंडक-कोसी पर पुलों का हो रहा तेजी से निर्माण।-बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, गंगा-सोन-गंडक-कोसी पर पुलों का हो रहा तेजी से निर्माण।-बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, गंगा-सोन-गंडक-कोसी पर पुलों का हो रहा तेजी से निर्माण।-बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, गंगा-सोन-गंडक-कोसी पर पुलों का हो रहा तेजी से निर्माण।-बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, गंगा-सोन-गंडक-कोसी पर पुलों का हो रहा तेजी से निर्माण।

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव का दंगल, 8 को रिजल्ट।

Share This News

Img 20250107 180439

New Delhi,R.Kumar: देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली में सभी 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

जानिए पूरा शेड्यूल

आपको बता दें कि10 जनवरी को गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 18 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 5 फरवरी को एक साथ सभी सीटों पर वोटिंग होगी और तीन दिन बाद यानी 8 फरवरी को सभी सीटों पर मतगणना होगी।

  • चुनाव का नोटिफिकेशन- 10-01-2025
  • नामांकन करने की अंतिम तारीख – 17-01-2025
  • नामांकन जांचने की तारीख- 18-01-2025
  • नाम वापस लेने का अंतिम दिन- 20-01-2025
  • वोटिंग- 05-02-2025
  • रिजल्ट- 08-02-2025

हम जरूर जीतेंगे- केजरीवाल

इस बीच चुनावी बिगुल बजने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत लगाने की अपील की। उन्होंने जीत का भरोसा भी जताया।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव काम की राजनीति बनाम गाली की राजनीति का होने जा रहा है। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, ‘चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम जरूर जीतेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

जम्मू में वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन, 5 की

Vaishno Devi Landslide: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही.

बिहार बन रहा पुलों का प्रदेश, गंगा-सोन-गंडक-कोसी पर पुलों

Patna: बिहार अब पुलों का प्रदेश बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश.

टैरिफ विवाद: Trump और PM मोदी की होगी मुलाकात,

New Delhi, News Desk:इस वक्त की बड़ी खबर है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड.