SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
December 15, 2025 7:16 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
एमएसएम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों की प्रतिभा ने किया सबको प्रभावित-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-घोसी कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण-घोसी जल-कल योजना में बड़ा खेल: अधूरा काम, पूरा भुगतान—सभासद ने खोला भ्रष्टाचार व धमकियों का पिटारा-कौन है वो महिला...?, जो नीता अंबानी के एंटीलिया से भी बड़े महल में रहती है।-कौन है वो महिला...?, जो नीता अंबानी के एंटीलिया से भी बड़े महल में रहती है।

Saran Lok Sabha Voting: सेंगर टोला में मतदान के दौरान हिंसक झड़प, पत्थरबाजी में पुलिसकर्मी घायल।

Share This News

Screenshot 2024 05 20 142014

Chhapra, News Desk: सारण लोकसभा (बिहार) सीट पर वोटिंग के दौरान हिंसक झड़प की खबर है। रिवीलगंज थाना क्षेत्र के सेंगर टोला में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ के बाहर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें जितेंद्र राय और राजबली राय शामिल हैं।

खबरों के अनुसार सारण लोकसभा के रिविलगंज प्रखंड के बूथ संख्या 82, 83, 84, 85 और 86 सेंगरटोला मध्य विद्यालय परिसर में है। बूथ से 100 मीटर की दूरी पर दो पार्टियों के समर्थकों पर मारपीट और पत्थरबाजी के आरोप लगे हैं। थानाध्यक्ष ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना पर बीडीओ, डीएसपी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। फिलहाल मतदान यहां शांतिपूर्ण चल रहा है। डीएसपी राज किशोर सिंह ने शांतिपुर मतदान जारी रहने की बात कही है।

Violence At Saran Polling Booth 110266091

स्थानीय लोगों ने बताया है कि सेंगरटोला में पांच मतदान केंद्र हैं, जहां कुछ उपद्रवियों की ओर से पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया।घायल पुलिस कर्मी का नाम ध्रुव सिंह है जो चौकीदार है। ध्रुव सिंह ने बताया कि कुछ उपद्रवी लोग वोटरों को परेशान कर रहे थे, जिसके मना करने के बाद वे लोग उग्र हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया। लाठी डंडे से लैस होकर पुलिस पर हमला करने के बाद यहां अफरातफरी मच गई। दो लोगों की गिरफ्तार करने की सूचना है, जिसके बाद यहां मामला शांत है पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गई है और मतदान जारी है। आपको बतादें कि सारण से रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

एमएसएम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों की प्रतिभा

घोसी, मऊ। घोसी के सीताकुंड के पास स्थित एमएसएम पब्लिक स्कूल में.

BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन

Patna, Political Desk: भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने संगठन में बड़ा.

घोसी कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने

घोसी/ विवेक चौहान। घोसी कोतवाली में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप.