SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
November 15, 2026 9:34 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत; भक्ति और आस्था में डूबा बिहार।-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027-पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू? | UP Election 2027

ईरान पर अमेरिका ने की भारी बमबारी, अब इजरायल के समर्थन में खुलकर आया सामने।

Share This News
Img 20250622 073808
Israel-Iran Conflict: ईरान के खिलाफ इजरायल की जंग में अब अमेरिका ने कूद कर जंग को और भयंकर बना दिया है। अमेरिका ने ईरान में लगातार तीन परमाणु ठिकानों को अपना निशाना बनाया है। खबर है कि इस हमले से ईरान को भारी क्षति हुई है। इस हमले की जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है।
हमले के बाद ट्रंप ने की PM नेतन्याहू से बात
इस बीच व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के तुरंत बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत की है। यह कॉल हमलों के कुछ ही देर बाद की गई, जिससे माना जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल के बीच इस सैन्य कार्रवाई को लेकर करीबी तालमेल था। चर्चा ये भी है कि इस हमले में दोनों देश के रक्षा अधिकारी संपर्क में थे।
फोर्डो परमाणु केंद्र पर गिराए 6 बंकर बस्टर बम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया है। इस दौरान अमेरिका ने 6 बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, 30 टॉमहॉक मिसाइलें अन्य परमाणु स्थलों को निशाना बनाकर दागी गईं। यह हमला सैन्य अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य ईरान के परमाणु कार्यक्रम को गंभीर नुकसान पहुंचाना बताया जा रहा है।
ईरान में आपात बैठक

वहीं ईरान की तसनीम न्यूज एजेंसी का कहना है कि, फोर्डो परमाणु केंद्र के एक हिस्से को हवाई हमलों का निशाना बनाया गया है। यह केंद्र ईरान के कोम शहर के पास स्थित है। आपको बता दें कि कोम प्रांतीय संकट प्रबंधन मुख्यालय के प्रवक्ता मोरतेजा हैदरी ने कहा, “कुछ घंटे पहले कोम में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हुआ और जब दुश्मन के लक्ष्यों की पहचान की गई तो फोर्डो परमाणु साइट के एक हिस्से पर हमला हुआ।” हालांकि, इस हमले में हुए नुकसान की कोई डिटेल जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच ईरान में अमेरिकी हमले को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आपात बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सभी सिस्टम को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Chhath Puja 2026: छठ का खरना संपन्न, शुरू हुआ

Patna: बिहार की राजधानी पटना समेत देश- दुनिया में लोक आस्था के.

पहले झटका, अब मनुहार! Savarn देंगे BJP को ठुल्लू?

न्यूज डेस्क: देश की राजनीति में सामान्य वर्ग की भूमिका और उसके.

UP Politics: चंद्रशेखर रावण होंगे UP के CM!, बाबा-बबुआ-बुआ

News Desk, R. K. Mishra: उत्तर प्रदेश के चुनाव की तारीख नजदीक.