SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 26, 2026 11:58 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

एसडीएम एवं तहसीलदार की निगरानी में निकला मोहर्रम का जुलूस, प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद

Share This News

Img 20250706 Wa0008घोसी। मोहर्रम के अवसर पर बड़ा गांव, घोसी में शनिवार को पारंपरिक रूप से ताजियों के साथ निकला जुलूस पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सिंह एवं तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर मौजूद रहे और समस्त प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते रहे।

जुलूस के दौरान क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पुलिस बल के साथ स्थानीय प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा। सभी मार्गों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, जल व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।

ताजियों के साथ निकले मातमी जुलूस में विभिन्न अंजुमनों ने हिस्सा लिया। ढोल, ताशों और नौहों की गूंज के बीच लोगों ने “या हुसैन” की सदाएं बुलंद कीं। पूरे रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा जलपान, शरबत व आराम की व्यवस्था की गई थी।

एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने कहा, “समाज के सभी वर्गों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। प्रशासन की तैयारियों को स्थानीय नागरिकों के सहयोग से और मजबूती मिली, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।” वहीं तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने भी क्षेत्र में घूम-घूमकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, “प्रत्येक विभाग ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन किया, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।” इस अवसर पर कानूनगो मतीन खान, अरविंद कुमार पाण्डेय, सुधाकर, सुनील कुमार, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत, विद्युत विभाग और अन्य संबंधित इकाइयों की भूमिका भी सराहनीय रही। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.