SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 9, 2026 11:02 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी, CJI बोले– ‘हर समस्या का समाधान होता है’-SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ अधिवक्ताओं का ऐलान-ए-जंग, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने किया समर्थन-UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर में चक्रमण कर सौंपा ज्ञापन-एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?

राहुल गांधी ने शेयर किया ऐसा वीडियो कि मोदी सरकार की होने लगी थू-थू!, जानिए क्या है मामला।

Share This News

Rajexpress 2024 04 3ab6596c Dc71 4847 B093 9fbcd2c760f2 Rahul5

New Delhi,News Desk: कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को घेरा है। इस बार उन्होंने बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए पर रेलवे को अयोग्य बनाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। राहुल गांघी ने कहा कि केंद्र रेलवे को अयोग्य साबित कर इसे अपने दोस्तों को बेचने वाली है। इसी के साथ कांग्रेस नेता ने लोगों से मोदी सरकार को हटाकर आम आदमी के परिवहन को बचाने की अपील की है। राहुल ने रेलवे के बाथरूम और फर्श पर बैठकर यात्रा करने वाले यात्रियों की एक वीडियो शेयर कर मोदी सरकार को घेरा और सरकार पर सवाल उठाए हैं।

Rahul Gandhi ने वीडियो शेयर कर मोदी सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कई लोगों को ट्रेन के बाथरूम और फर्श पर बैठकर यात्रा करते हुए देखा गया। इस पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने अपने पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ट्रेन से यात्रा करना अब सजा बन गया है। मोदी सरकार आम लोगों के ट्रेनों से जनरल कोच कम कर केवल एलीट ट्रेनों को बढ़ावा दे रही है। ऐसा करते हुए सरकार हर वर्ग के यात्रियों को परेशान कर रही है।”

Rahul

राहुल ने आगे बताया कि कंफर्म टिकट के साथ भी यात्री अपनी सीट पर शांतिपूर्वक नहीं बैठ पा रहे हैं। यात्री ट्रेन के बाथरूम के भीतर और फर्श पर बैठकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने आगे कहा, “मोदी सरकार अपनी नीतियों से रेलवे को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जिससे उन्हें रेलवे को अपने दोस्तों को बेचने का मौका मिल जाएगा।” कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर आम आदमी के परिवहन को बचाना है तो मोदी सरकार को हटाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी,

नई दिल्ली,जी.कृष्ण: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR).

SDM मोहम्दाबाद गोहाना की कथित दमनकारी नीतियों के खिलाफ

– स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा: रितेश कुमार श्रीवास्तव डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएश.

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का

UGC के नए रेग्युलेशन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, तहसील परिसर.