SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
March 4, 2026 3:33 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय कृषि मॉडल, ऑल इंडिया फार्मिंग नेटवर्क से बदलेंगे भारत की खेती की तस्वीर।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।

भीषण गर्मी में बच्चों की ज़िंदगी खतरे में! सरगुजा NSUI ने उठाई आवाज़, स्कूलों को अविलंब बंद करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Share This News

सरगुजा, छत्तीसगढ़ – सरगुजा जिले में तेजी से बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। विशेषकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों की सेहत पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। इसी को लेकर राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) सरगुजा इकाई ने जनहित में एक साहसिक कदम उठाते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को तत्काल बंद करने की मांग की है।

ज्ञापन में NSUI ने स्पष्ट किया कि पिछले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है, जिससे बच्चों के लू लगने और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। छात्र संगठन का कहना है कि गर्मी में स्कूलों का संचालन बच्चों के जीवन से खिलवाड़ के समान है।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द फैसला नहीं लिया गया, तो छात्र संगठन जन आंदोलन शुरू करेगा और इसके लिए प्रशासन पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

इस ज्ञापन के दौरान NSUI जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल के नेतृत्व में एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल कलेक्टोरेट पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रमुख पदाधिकारी धीरज गुप्ता, अभिषेक सोनी, गौतम गुप्ता, अतुल यादव, ऋषिकेश मिश्र राजा, ऋषभ जायसवाल, अवि गोस्वामी, आयुष पाण्डेय और प्रियांशु जायसवाल शामिल थे। सभी ने एक सुर में प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की।

NSUI ने इस पूरे मामले को बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा मानवीय विषय बताया है और आग्रह किया है कि सरकार एवं जिला प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए स्कूलों को अवकाश घोषित करे, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

बढ़ती गर्मी और प्रशासन की चुप्पी को लेकर अभिभावकों में भी बढ़ रही है चिंता, ऐसे में NSUI की यह पहल जिलेभर में चर्चा का विषय बन गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कितनी जल्दी निर्णय लेता है।

इस ख़बर पर हम लगातार अपडेट देते रहेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

भागलपुर के युवा किसान सुमित कुमार यादव का राष्ट्रीय

Bhagalpur:  “जब खेतों में इरादों की फसल उगाई जाएगी, तभी किसानों की.

मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत:

Muzaffarpur|Spot TV Desk: मुजफ्फरपुर जिले के पारु प्रखंड अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत.

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.