SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 16, 2026 4:51 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।-पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और अररिया में आईटी की बड़ी कार्रवाई।

कार एक्सीडेंट में गई विधायक की गई जान, परिवार समेत प्रदेश भर में दौड़ी शोक की लहर ।

Share This News
हैदराबाद: तेलंगाना की पार्टी भारत राष्ट्रीय समिति की विधायक लस्या नंदिता का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया है। लस्या के समर्थकों और प्रियजनों ने इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। जानकारी के मुताबिक हैदराबाद ओआरआर के पास ये सड़क हादसा और लस्या की जान नहीं बच सकी।
मिली जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद छावनी से बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की कार एक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें उनका निधन हो गया। वह 36 वर्ष की थीं। बताया जा रहा है कि संगारेड्डी में अमीनपुर मंडल के अधिकार क्षेत्र के तहत सुल्तानपुर आउटर रिंग रोड (ORR) पर BRS विधायक की गाड़ी हादसे का शिकार हुई। दुर्घटना में एक मारुति सुजुकी XL6 कार ने कंट्रोल खो दिया और डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बीआरएस विधायक लस्या नंदिता गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीआरएस प्रमुख के.चंद्रशेखर राव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया कैंटोनमेंट विधायक लस्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा।
5 बार उनके पिता रहे थे विधायक
नंदिता जी. सायान्ना की बेटी थीं, जो सिकंदराबाद कैंट सीट से पांच बार के विधायक रहे थे। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना की जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें दिख रहा है कि लस्या की कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।
कुछ दिन पहले भी हुआ था एक्सीडेंट
हैरान करने वाली बात ये है कि बीआरएस विधायक नंदिता का इससे कुछ ही दिन पहले एक और एक्सीडेंट हुआ था। इस महीने 13 फरवरी को नारकेटपल्ली में उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हुई थी। इस सड़क हादसे में वह बाल-बाल बची थीं। इस हादसे में नंदिता को मामूली चोटें आई थीं। वह 10 दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के लिए नलगोंडा जा रही थीं। इस दौरान नलगोंडा जिले के नारकेटपल्ली में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें उनके होम गार्ड जी किशोर की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.

पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और

पटना/ पूर्णिया/सुपौल/अररिया: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप.

“SIR पर सुप्रीम कोर्ट में खुद उतरीं ममता बनर्जी,

नई दिल्ली,जी.कृष्ण: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR).