SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 16, 2025 11:20 am
Download
Header Banner
Search
Close this search box.
घोसी तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी-ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव बने विवेक चौहान, राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाईयों का लगा तांता -घोसी तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये से अधिवक्ता आहत, तहसील में चक्कर लगा कर किया विरोध प्रदर्शन-भूमाफिया द्वारा वकील की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर रुकवाया-शांति निकेतन इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण-घोसी: तहसील सभागार में गणतंत्र दिवस पर गोष्ठी संपन्न, राष्ट्रभक्ति का दिखा जोश-घोसी : गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह संपन्न, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ-काशी युवा महोत्सव 2025 : मीना चौबे ने स्वामी विवेकानंद को बताया युवा शक्ति का प्रतीक-Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।-Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।

इंडी गठबंधन बिना कप्तान के चलता हुआ शिप है- डॉ. मधुरेंदु पांडेय।

Share This News

Img 20240509 214424

Patna: जदयू मीडिया पैनलिस्ट डॉ.मधुरेंदु पांडेय व पल्लवी पटेल ने आज इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन बिना कप्तान के चलता हुआ शिप है।जिसका कोई लक्ष्य या मंजिल तय नहीं है।ऐसे शिप का क्या ह्रश होता है जनता बखूबी जानती है।पांडेय ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद यह इंडी गठबंधन नामक जलयान जलसमाधि ले लेगी।पांडेय ने कहा की विरासत में मिली हुई सियासत के लोगों से बनी इंडी गठबंधन पर देश की जनता को भरोसा एवं विश्वास नहीं है

इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला करते हुए कहा की इस गठबंधन में भ्रष्टाचारियों एवं अपराधियों का तत्कालीन जमावड़ा है।जिससे देश को बहुत भारी खतरा है।इंडी गठबंधन से देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा पर खतरा है।ऐसे लोग देश की संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करेंगे। विदित हो कि 55 वर्षों तक देश की सत्ता पर काबिज कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने देश की खजाना को लूटने का काम किया है। यूपीए गठबन्धन सरकार में उसके अधिकतर मंत्रीमंडलीय सदस्य किसी न किसी घोटालों में लिप्त रहें हैं।देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का आलम था बिहार में कांग्रेस और राजद शासन काल में जंगलराज था।कानून और विधि व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। कांग्रेस और राजद शासन काल में युवा वर्ग कलम छोड़ हथियार उठाना सीख गए थे। बिहार के युवाओं का भविष्य चौपट होने लगा था।

नित्य हत्या,लूट,बलात्कार,अपहरण,हिंसा,डकैती की घटना आम बात थी।नरसंहार से बिहार की धरती लाल हो गई थी।सत्ता में काबिज दलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा बलात्कार और हिंसक वारदातों की घटना का अंजाम से बिहार की जनता बेबस एवं लाचार हो गई थी।जनमानस में भय व्याप्त था।यही वो समय है जब राजनीति में अपराधीकरण या यूं कहें अपराधीकरण की राजनीति चरम पर पहुंच गई थी।

फिर से देश में भय, भूख और भ्रष्टाचार और बिहार में जंगलराज की पुनरावृति न हो तथा अपने बेहतर भविष्य के लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के गठन हेतु निसंकोच एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का काम करें।पांडेय ने कहा की बिहार में अमन चैन और सर्वांगीण विकास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बेहतर शासन और सुशासन की देन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

घोसी तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का आंदोलन चौथे दिन

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर तहसीलदार का बहिष्कार  जब तक अधिवक्ता रूठा.

ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव बने विवेक

नई दिल्ली। पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन (AIJU) ने.

घोसी तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये से अधिवक्ता आहत, तहसील

मऊ। घोसी तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह.