SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
December 15, 2025 7:46 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
एमएसएम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों की प्रतिभा ने किया सबको प्रभावित-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन नवीन बने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष।-घोसी कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण-घोसी जल-कल योजना में बड़ा खेल: अधूरा काम, पूरा भुगतान—सभासद ने खोला भ्रष्टाचार व धमकियों का पिटारा-कौन है वो महिला...?, जो नीता अंबानी के एंटीलिया से भी बड़े महल में रहती है।-कौन है वो महिला...?, जो नीता अंबानी के एंटीलिया से भी बड़े महल में रहती है।

अखिलेश यादव की जनसभा में फिर बरपा हंगामा, कार्यकर्ताओं ने फाड़ डाले पर्दे, पुलिस पर भी किया पथराव।

Share This News

Akhilesh Yadav In Azamgarh 948b4fd6a8cd251e8f525459018f9cda

Azamgarh, News Desk: आजमगढ़ में एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा में कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल काटा। जिसकी वजह से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। कार्यकर्ताओं ने वहां लगे पर्दों को फाड़ डाला। इसके बाद पुलिस ने जब उन पर लाठियां बरसाईं तो उन्होंने पुलिस पर पत्थर भी फेंके। बड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत हुआ।

अखिलेश की सभा में फिर हंगामा

लोकसभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के लिए बुधवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव गोपालपुर और सदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सबसे पहले वह गोपालपुर विधानसभा के बिलरियागंज स्थित बघैला ताल में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं का जोश इतना बढ़ गया कि उन्होंने बैरिकेडिंग को तोड़कर मंच की तरफ बढ़ने का प्रयास किया। जिससे वहां पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने किसी तरह से मामले को संभाला।

भदुली की जनसभा में भी उपद्रव

इसके बाद अखिलेश सदर विधानसभा के भदुली में जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां भी कार्यकर्ताओं के कारण भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर लगे पर्दों को फाड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजी। इसके बाद कार्यकर्ता वहां से भागते हुए पुलिस पर पत्थर चलाने लगे। अखिलेश ने मंच से ही कार्यकर्ताओं को शांत कराया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में इससे पहले भी भीड़ बेकाबू हो गई थी, जिसकी वजह से रैली में भगदड़ मची थी। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अखिलेश के लोग इस तरह रैली में उपद्रव करेंगे तो लोगों के मन में सपा की साख खराब होने का खतरा मंडरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

एमएसएम पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों की प्रतिभा

घोसी, मऊ। घोसी के सीताकुंड के पास स्थित एमएसएम पब्लिक स्कूल में.

BJP संगठन में बड़ा बदलाव: बिहार के मंत्री नितिन

Patna, Political Desk: भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने संगठन में बड़ा.

घोसी कोतवाली का अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने

घोसी/ विवेक चौहान। घोसी कोतवाली में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप.