SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 1, 2026 6:15 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता को ‘महंगाई गिफ्ट’

Share This News

मोदी

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता यह कह रहे थे कि चुनाव खत्म होते ही मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में इजाफा करेगी। हालांकि केंद्र सरकार के तरफ से ये कहा जाता रहा कि दाम बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

लेकिन 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये का इजाफा कर विपक्ष की बातों को सही साबित कर दिया कि चुनाव खत्म होते ही बीजेपी की सरकार दामों में बढ़ोतरी करेगी। अब देश की राजधानी नई दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये हो जाएंगी। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर के दाम में अभी कोई इजाफा नहीं किया गया है।

गैस सिलेंडर के नए दाम (1 मई 2026 से)

दिल्ली: ₹3,071.50 (19 kg)
मुंबई: ₹3,024.00 (19 kg)
कोलकाता: ₹3,205.00 (19 kg)
चेन्नई: ₹3,237.00 (19 kg)

अन्य क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट, कैफे और बेकरी के दाम सीधे प्रभावित होंगे, जिससे बाहर का खाना महंगा हो जाएगा।

5 kg सिलेंडर के दाम बढ़े

इस बीच 5 केजी वाले ‘छोटू’ कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है।

ईरान-अमेरिका संघर्ष का असर

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में अनिश्चितता के कारण यह फैसला लिया गया है। इस बीच अच्छी खबर ये है कि घर में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी की कीमतों में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की गई है।

महंगाई पर कांग्रेस का हमला

एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपए का इजाफा और कमर्शियल एलपीजी में 115 रुपए का मुनाफा कमाया। पहले कम अंतर्राष्ट्रीय दामों का लाभ जनता से छीना गया और अब महंगाई के बोझ से जनता का पसीना निकाला। जंग होने पर ‘सब चंगा सी’ वाली दावेबाज मोदी सरकार, पर्याप्त तेल-गैस और उर्वरक मुहैया कराने में लाचार है।

मलिका

इस बीच खबर है कि महिला कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के घर का घेराव भी किया है। अलका लांबा ने एक्स पर पोस्ट के जरिए प्रदर्शन की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि सभी महिला कांग्रेस की साथियों को गिरफ्तार किया गया। देश में अब गलत फैसलों के खिलाफ में आवाज उठाना भी एक अपराध हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

चुनाव खत्म… और सिलेंडर महंगा!, मोदी सरकार का जनता

LPG Price Hike: जिसका डर था वही बात हो गई। कांग्रेस नेता.

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.

Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC

Patna | Spot TV: बिहार में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक.