SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 10:32 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

सौहार्द और शांति का संदेश लेकर सकुशल संपन्न हुआ त्यौहार….पुलिस, जनप्रतिनिधि और जनता के आपसी सहयोग से बना उदाहरणीय माहौल

Share This News

Img 20251102 Wa0002

घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने जताया सभी का आभार, कहा – “जनता के सहयोग से ही पुलिस व्यवस्था होती है सफल”

घोसी/ विवेक चौहान। क्षेत्र में इस बार मनाया गया त्यौहार सौहार्द, शांति और भाईचारे का प्रतीक बन गया। पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय के चलते पूरा आयोजन सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने त्योहार के सफल आयोजन के बाद समस्त क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, धार्मिक नेताओं और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “त्योहारों की सफलता प्रशासन की नहीं, बल्कि जनता के सहयोग और समझदारी की जीत होती है। घोसी की जनता ने जिस परिपक्वता और अनुशासन का परिचय दिया है, वह सराहनीय है।”

कोतवाल सिंह ने बताया कि त्योहार के दौरान थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, पैदल गश्त और रात्रिकालीन पेट्रोलिंग लगातार जारी रही। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस अधिकारी स्वयं मौजूद रहे और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी गई, ताकि कोई भी अफवाह फैलाने की कोशिश न कर सके।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारा और एकता की मिसाल पेश की। किसी भी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति नहीं बनी। जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रशासन का हर संभव सहयोग किया।

कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि आने वाले त्योहारों में भी इसी तरह जनता का सहयोग मिलता रहा तो घोसी क्षेत्र शांति और सौहार्द का संदेश पूरे प्रदेश में फैलाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों से बचें, आपसी विश्वास बनाए रखें और हर पर्व को एकजुट होकर मनाएं।

Edited by Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.