SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 20, 2026 1:14 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

CM Nitish पहुंचे भागलपुर, 48 विकासात्मक योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

Share This News

Whatsapp Image 2025 05 13 At 12.35.59 Pm

Patna, A. Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड में 20862.25 लाख रुपये की लागत से 48 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 4502.79 लाख रुपये की लागत से 32 योजनाओं का उद्घाटन और 16359.46 लाख रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री भागलपुर जिला अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के खिरीबांध पंचायत स्थित मुखैरिया ग्राम में डॉ० अंबेडकर समग्र सेवा अभियान अन्तर्गत आयोजित विशेष विकास शिविर में शामिल हुए। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मुख्यमंत्री ने सांकेतिक चेक, स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वासगीत पर्चा, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना का प्रशस्ति पत्र, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र, स्पॉन्सरशिप योजना का सांकेतिक चेक, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की चाभी, मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना का सांकेतिक चेक आदि लाभुकों को प्रदान किया।

शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों का मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर अभिनंदन किया और लोगों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, सांसद श्री अजय कुमार मंडल, सांसद श्री गिरिधारी यादव, विधायक श्री गोपाल मंडल, विधायक श्री ललन कुमार, विधायक श्री ललित नारायण मंडल, विधायक श्री पवन यादव, भागलपुर के जिला परिषद् अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार यादव, भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ० वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद श्री बुलो मंडल, पूर्व सांसद श्रीमती कहकशां परवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त श्री दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदयकांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.