SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 7:15 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

लेखपालों की भूमिका भूमि सुधार के कार्यों में बेहद अहम – राजेश अग्रवाल 

Share This News

Img 20241230 Wa0010

  • एसडीएम न्यायिक ने मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र घोसी में दिया प्रशिक्षण

घोसी। मंडलीय लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र घोसी में एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने लेखपालों को प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने लेखपालों को मिलजुमला गाटा का विभाजन धारा 30 और मत्स्य आवंटन की धारा 61 के तहत भूमि संबंधी विधिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य लेखपालों को भूमि सुधार और आवंटन प्रक्रिया में सुधार लाने के साथ-साथ सही दिशा में कार्य करने के लिए आवश्यक कानूनी ज्ञान प्रदान करना था। एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि लेखपालों की भूमिका भूमि सुधार के कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण है और सही जानकारी के साथ काम करने से ही प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और न्याय सुनिश्चित किया जा सकता है।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद पांडे ने बताया कि एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार को को विधि, नियमों और उपनियमों की बहुत अच्छी जानकारी है। इसके पूर्व सिद्धार्थ नगर और गोरखपुर जिले में भी इन्होंने प्रशिक्षण दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.