SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 25, 2026 5:32 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सब इंस्पेक्टर अंशी शुक्ला ने ने छात्राओं को किया गया जागरूक 

Share This News

Img 20241009 Wa0016

  • सब इंस्पेक्टर अंशी शुक्ला ने छात्राओं को दी सुरक्षा टिप्स

दोहरीघाट। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक दोहरीघाट प्रमेंद्र सिंह के निर्देशन में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए मिशन शक्ति अभियान पांच के अंतर्गत बुधवार को रेश्मी डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्राओं को सब इंस्पेक्टर अंशी शुक्ला के द्वारा जागरूक किया गया। अंशी शुक्ला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं।

वहीं अंशी शुक्ला ने बताया की छात्राओं को साइबर क्राइम, व्हाट्सएप वॉइस कॉल, ओटीपी, एटीएम कार्ड फ्रॉड, फेसबुक आईडी आदि को गोपनीय रखें। आवश्यकता पढ़ने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर- 1930, 112, को सूचित करें। जरूरत पड़ने पर साइबर क्राइम वेबसाइट WWW.Cybercrime.gov.in का उपयोग करें। वहीं उन्होंने साइबर क्राइम वेबसाइट की उपयोगिता के बारे में समझाया व छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए कई दिशा निर्देश दिए जिसमे किसी अपरिचित के नंबर/ व्हाट्स एप वाइस/वीडियो कॉल न उठाना, पासवर्ड को प्राइवेट रखने, ओटीपी किसी अजनबी को ना बताना, अनजान व्यक्ति/ नंबर से फोन आता है तो उसकी जांच करें हो सके तो उसे ना उठाना। जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक साइबर क्राइम अपराधी अपराध करते रहेंगे। युवा वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा तभी साइबर क्राइम से लोग बच पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.