SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 20, 2026 6:37 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

लोकतंत्र की मजबूती के लिए राष्ट्रहित में सभी करें मतदान – राजेश कुमार अग्रवाल

Share This News
  • घोसी में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, लोगों को किया गया जागरूक

घोसी। लोकतंत्र का महान पर्व है मतदान, हम सभी का यह अधिकार भी है और कर्तव्य भी इसलिए हम सभी राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करें। यह बातें घोसी के एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घोसी नगर पंचायत के जन समूह को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने 1 जून को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र के दिशा निर्देशन में स्वीप 2024 कार्यक्रम के तहत सभी घोसी नगर पंचायत वासी मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय घोसी से मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। जिसमें उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

जागरूकता रैली घोसी नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो से होते हुए मधुबन मोड़ भ्रमणकर ‘मेरा घोसी मेरी शान 1 जून को करो मतदान’ और ‘पहले मतदान फिर जलपान’ ‘निर्भय हो मतदान करेंगे, देश का हम सम्मान करेंगे’, ‘लोक तंत्र की सुनो पुकार मत खोना अपना अधिकार’ के नारे लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार, लिपिक राकेश पाण्डेय,अरशद, उमेश यादव, रमाकांत, नवनीत चौरसिया, शैलेश, समस्त सफाई कर्मचारी और नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

Source – Umashankar Upadhyay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.