SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
January 22, 2026 12:07 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील में हुई सुनवाई, दस्तावेज जमा करने की प्रक्रिया शुरू-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण-श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर संत, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का दिव्य संगम-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।

लाखों कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का CM योगी ने दिया तोहफा, रिटायरमेंट के बाद मिलेगा ज्यादा पैसा।

Share This News

1687855737 4391

लखनऊ,उमाशंकर: लोकसभा चुनाव के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों को दोहरा तोहफा दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति पर मुहर लगा दी है। बैठक में कुल 42 प्रस्ताव रखे गए जिनमें से 41 को मंजूरी दे दी गई है। नई स्थानांतरण नीति के तहत समूह क और ख के उन अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा सकेगा, जिन्होंने जनपद में 3 वर्ष और मंडल में 7 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। वहीं समूह ग और घ में सबसे पुराने अधिकारियों का स्थानांतरण किया जाएगा। समूह क और ख के अधिकारियों के स्थानांतरण के लिए अधिकतम 20 प्रतिशत तो वहीं समूह ग और घ के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत की सीमा रखी गई है। इस स्थानांतरण नीति के तहत सभी स्थानांतरण आगामी 30 जून तक किए जाने हैं। बैठक में बुंदेलखंड क्षेत्र की 50 में से 26 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। जिनकी कुल लागत 10858 करोड़ रुपये है। इसमें 1394 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है। कर्मचारियों के प्रतिवेदन के आधार पर भी तबादले होंगे। तबादले की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करनी होगी। वहीं, रिटायरमेंट के चलते कर्मचारी वेतन बढ़ोतरी से वंचित नहीं होंगे, उसका लाभ भी उन्हें पेंशन और ग्रेच्युटी में मिलेगा।

अब कर्मचारियों को मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ

आपको बता दें कि अब 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले सरकारी कर्मचारियों को एक जुलाई और एक जनवरी से प्रस्तावित वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकेगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि अभी तक जो व्यवस्था थी उसके अनुसार 30 जून और 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई या एक जनवरी को प्रस्तावित वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता था। हालांकि अब कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ उनकी पेंशन और ग्रेचुयुटी में मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के एक निर्णय के बाद ज्यूडिशियल कर्मचारियों को पहले ही इसका लाभ दिया जा चुका है और अब सरकारी कर्मचारी भी इससे लाभान्वित हो सकेंगे।

अधिकतम 20 फीसदी ही तबादले हो सकेंगे

समूह क और ख के अधिकारियों-कर्मचारियों की कुल संख्या के अधिकतम 20% ही तबादले हो सकेंगे। पद के सापेक्ष 10 फीसदी तबादले विभागाध्यक्ष अपने स्तर से करेंगे। 10 फीसदी से अधिक तबादला करने पर संबंधित मंत्री की अनुमति लेनी होगी। वहीं, समूह ग और घ में कुल पदों के 10 फीसदी से अधिक तबादले नहीं हो सकेंगे। सीमा से अधिक तबादलों व 30 जून के बाद तबादलों के लिए सीएम से अनुमति लेनी होगी। समूह ग में एक पटल पर तीन साल पूरा कर चुके कर्मचारियों का पटल परिवर्तन अनिवार्य तौर पर किया जाएगा। कर्मचारियों का तबादला जहां तक संभव हो ऑनलाइन मेरिट आधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्यांग या मंदित बच्चों के अभिभावकों का तबादला ऐसी जगह करने के निर्देश दिए गए हैं जहां से बच्चे के इलाज में सुविधा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

एसआईआर जांच के बाद नोटिस प्राप्त मतदाताओं की तहसील

घोसी, मऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मैपिंग के बाद मतदाता.

बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के

Patna,R.Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की दमदार जीत के महज.

तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद

घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए.