SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
August 25, 2026 5:21 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"-"न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र"

घोसी तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये से अधिवक्ता आहत, तहसील में चक्कर लगा कर किया विरोध प्रदर्शन

Share This News

Screenshot 2025 0207 184221मऊ। घोसी तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि तहसीलदार बिना साक्ष्य और उचित सुनवाई के सैकड़ों फाइलों को खारिज कर रहे हैं। इतना ही नहीं वे निजी कर्मचारियों के माध्यम से अवैध वसूली भी करवा रहे हैं।

अधिवक्ताओं का कहना है कि इससे न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय और कोर्ट में तालाबंदी कर दी। इस दौरान तहसीलदार कार्यालय से गायब रहे। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम अभिषेक गोस्वामी को जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच की मांग की।

“एसडीएम अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि ज्ञापन जिलाधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा। प्रदर्शन के कारण एक दिन कोर्ट का कार्य बाधित रहा।”

प्रदर्शन में वरिष्ठ अधिवक्ता जनार्दन यादव, राजेंद्र यादव, रमेश श्रीवास्तव, महामंत्री राजेश सोनकर समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.