SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
March 28, 2026 11:19 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।

Breaking: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग, पांच लोगों की मौत, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर।

Share This News

Fff 1712997887

Sydney: इस वक्त जो बड़ी खबर है वो है ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी के एक मॉल में चाकूबाजी की। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं। इनमें 9 महीने का बच्चा भी शामिल है। इस दौरान पुलिस की फायरिंग में हमलावर के मारे जाने की खबर है।

पुलिस को खबर मिली थी कि एक शख्स मॉल में चाकू लेकर घूम रहा है। जब तक पुलिस मॉल पहुंची तब तक हमलावर कई लोगों को चाकू मार चुका था। उसे रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग शुरू की। एक गोली हमलावर को लगी जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रधानमंत्री ने घटना पर जताया दुख 

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा, “हमले में कई लोग मारे गए हैं। उनके परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। हम पुलिस और वहां मौजूद लोगों को मदद के लिए धन्यवाद कहते हैं।”

हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है

पुलिस कमिश्नर एंथनी कुक ने कहा, “हमलावर दोपहर 3:10 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, सुबह करीब 10:40 बजे) मॉल में घुसा था। वो अकेले ही था। उसके साथ कोई और व्यक्ति नहीं आया था। इसलिए अब किसी तरह के हमले का खतरा नहीं है। हमलावर से जुड़ी कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हमले की वजह के बारे में भी फिलहाल नहीं पता है। टीम जांच कर रही है।”

मरने वालों की संख्या में हो सकता है इजाफा

बॉन्डी जंक्शन के वेस्टफील्ड शॉपिंग मॉल में हुई इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि शनिवार दोपहर को सिडनी के पूर्वी उपनगरों में एक मॉल में एक व्यक्ति घुसा और उसने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी और कई लोगों पर चाकू से हमला किया। घटना में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी

Spot TV/ Rajesh Kumar: आज की तारीख में मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव.

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet,

Darbhanga, News Desk: दरभंगा के Darbhanga College of Engineering में स्थित 3D.

बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने

Headline बाढ़ से पांच बार सांसद रहे नीतीश कुमार। पटना जिला का.