SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 6, 2026 12:22 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।

Share This News

असम पोस्टर

Headlines

  • मैदान में हैं 722 उम्मीदवार।
  • 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे वोटिंग।
  • सुरक्षा और वेबकास्टिंग के पुख्ता इंतजाम।

New Delhi/Guwahati: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए प्रचार अभियान मंगलवार 7 अप्रैल की शाम को समाप्त हो गया है। अब राज्य की सभी 126 विधानसभा सीटों पर मतदान गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारी कर ली है। वहीं, मतगणना 4 मई 2026 को होगी।

इस बार असम विधानसभा चुनाव में 722 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि कुल 2,50,54,463 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,25,31,552 पुरुष, 1,25,22,593 महिला और 318 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 63,423 सर्विस वोटर भी मतदान प्रक्रिया का हिस्सा होंगे।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 6,42,314 युवा मतदाता (18-19 वर्ष आयु वर्ग) पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 2,50,006 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 2,05,085 दिव्यांग मतदाता भी इस चुनाव में भाग लेंगे।

विशेष सुविधा के तहत, रिप्रेजेंटेशन ऑफ द पीपल एक्ट, 1951 के सेक्शन 60(c) के अनुसार, 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और चिन्हित दिव्यांगों को घर से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान की सुविधा दी गई है। अब तक 26,032 वरिष्ठ नागरिकों और 8,373 दिव्यांग मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाते हुए अपने वोट डाल दिए हैं।

चुनाव आयोग ने सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए हैं। राज्य के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर अनुराग गोयल के नेतृत्व में सभी कर्मचारी चुनावी प्रक्रिया को सफल बनाने में जुटे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए CRPF और अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की तैनाती की गई है, जबकि संवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं।

मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य के सभी 31,490 पोलिंग स्टेशनों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे जिला, राज्य और केंद्रीय स्तर पर रियल-टाइम मॉनिटरिंग संभव होगी।

चुनाव आयोग ने मतदान को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए कुल 1,51,132 पोलिंग स्टाफ तैनात किए हैं। इसके साथ ही 41,320 बैलेट यूनिट, 43,975 कंट्रोल यूनिट और 43,997 VVPAT मशीनों का प्रबंध किया गया है, जिनमें आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त मशीनें भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.