SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
May 25, 2026 7:39 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

सूर्य किरणों से हुआ रामलला का तिलक, रामलला के सूर्य तिलक को PM मोदी का ऑनलाइन प्रणाम।

Share This News

Screenshot 2024 04 17 154353

अयोध्‍या: पूरे भारत समेत दुनिया भर में रामनवमी का पर्व पूरे उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है। अयोध्‍या में रामलला की प्राण-प्रतिष्‍ठा के बाद पहली बार रामनवमी मनाई जा रही है। इस मौके पर रामलला के मस्‍तक को सूर्य किरणों से प्रकाशित किया गया। 500 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा मौका आया है जब रामलला का सूर्य तिलक किया गया है।

रामलला के सूर्य तिलक को PM मोदी का ऑनलाइन प्रणाम

आम श्रद्धालुओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। उन्‍होंने असम दौरे के दौरान हवाई जहाज में बैठे-बैठे सूर्य तिलक का लाइव प्रसारण देखा। पीएम ने अपने X हैंडल पर इसकी एक तस्‍वीर साझा की है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे वह अपना जूता उतारकर कुर्सी पर बैठे हुए हैं। उनके हाथ में टैबलेट हैं जिसके जरिये वे सीधा प्रसारण देख रहे हैं। उन्‍होंने अपने दाहिने हाथ को प्रणाम की मुद्रा में सीने से लगा रखा है।

Ram Lalla Surya Tilak 1713161877

इस तस्‍वीर को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है – ‘नलबाड़ी की सभा के बाद मुझे अयोध्या में रामलला के सूर्य तिलक के अद्भुत और अप्रतिम क्षण को देखने का सौभाग्य मिला। श्रीराम जन्मभूमि का ये बहुप्रतीक्षित क्षण हर किसी के लिए परमानंद का क्षण है। ये सूर्य तिलक, विकसित भारत के हर संकल्प को अपनी दिव्य ऊर्जा से इसी तरह प्रकाशित करेगा।’

प्रधानमंत्री ने की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी को सुबह से राम मंदिर से जुड़े कई ट्वीट किए हैं। इसमें उन्‍होंने लिखा- ‘दिव्य-भव्य राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये पहली रामनवमी है, जिसमें प्रभु श्री राम के सूर्य तिलक का अलौकिक अवसर भी आया है। दुनियाभर के राम भक्तों से मेरा आग्रह है कि वे इस अद्भुत क्षण का साक्षी जरूर बनें। यह अनगिनत राम भक्तों के त्याग और तपस्या की पराकाष्ठा का परिणाम है कि आज भारतवासी इस शुभ दिन के साक्षी बने हैं। राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अब यह समय समर्थ-सक्षम और भव्य-दिव्य भारत के निर्माण के लिए संकल्प लेने का है।

आपको बतादें कि दर्पण और लेंस से युक्त एक विस्तृत सिस्टम के द्वारा यह प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस सिस्टम के द्वारा सूर्य की किरणें रामलला के मस्तक तक पहुंची। रामनवमी के मौके पर श्रद्धालुओं को यह अद्बभुत दृश्य देखने को मिला। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अद्भुत क्षण के वीडियो के टैब के माध्यम से देखा। यह वीडियो देखकर वे श्रद्धा से भावविभोर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.