SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
December 6, 2025 2:58 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
India-Russia Summit 2025: रक्षा, व्यापार और शिक्षा में बड़े समझौते, PM बोले- मित्रता ध्रुव तारे की तरह अटल।-India-Russia Summit 2025: रक्षा, व्यापार और शिक्षा में बड़े समझौते, PM बोले- मित्रता ध्रुव तारे की तरह अटल।-India-Russia Summit 2025: रक्षा, व्यापार और शिक्षा में बड़े समझौते, PM बोले- मित्रता ध्रुव तारे की तरह अटल।-India-Russia Summit 2025: रक्षा, व्यापार और शिक्षा में बड़े समझौते, PM बोले- मित्रता ध्रुव तारे की तरह अटल।-आजमगढ़ में संसदीय अध्ययन समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग हुई महत्वपूर्ण चर्चा-थाना घोसी ने जिले में हासिल किया पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान-रायपुर वनडे में कोहली ने जमाया ताबड़तोड़ शतक ,53वां ODI शतक, इंटरनेशनल में 84वां शतक पूरा।-रायपुर वनडे में कोहली ने जमाया ताबड़तोड़ शतक ,53वां ODI शतक, इंटरनेशनल में 84वां शतक पूरा।-रायपुर वनडे में कोहली ने जमाया ताबड़तोड़ शतक ,53वां ODI शतक, इंटरनेशनल में 84वां शतक पूरा।-मधुबन तहसील SIR कार्य में अव्वल, दोहरीघाट ब्लॉक प्रथम स्थान पर

Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।

Share This News

Img 20250115 195216

New Delhi,R.Kumar: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को एक ऐसा बयान दे दिया कि पूरे भारत में सियासी घमासान मच गया है। दरअसल उन्होंने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े करने के दौरान कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ बीजेपी और आरएसएस से नहीं बल्कि इंडियन स्टेट (भारतीय राज व्यवस्था) से भी है। अब इस दौरान शायद वो यह भूल गए कि इंडियन स्टेट में सिर्फ केंद्र सरकार या भाजपा शासित राज्य नहीं बल्कि पूरा देश है, राष्ट्रपति जिसका अधिपति होते हैं । भारतीय संविधान के अनुच्छेद 12 में इसकी परिभाषा और व्याख्या स्पष्ट की गई है।

राहुल गांधी ने क्या कहा ?

हालिया विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई सिर्फ बीजेपी और आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से भी है। अगर कोई ऐसा मानते हैं कि हम सिर्फ बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ लड़ रहे हैं, तो ऐसा नहीं है, इंडियन स्टेट से भी लड़ रहे हैं। उन्होंने देश की हर संस्था पर कब्जा कर लिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने साफ तौर पर कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुछ गलत हुआ है। चुनाव आयोग के काम करने के तरीके से हम असहज हैं। चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को पारदर्शी बनाने से क्यों इनकार करेगा? हमें लिस्ट न देकर किस मसकद को पूरा किया जाता है?

BJP हुई हमलावर

राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी को राहुल गांधी पर हमला करने का मौका मिल गया है। बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने लिखा, कांग्रेस का घिनौना सच उजागर हो गया। राहुल गांधी ने वह बात स्पष्ट रूप से कह दी, जो उनका सपना है। यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल गांधी और उनके इकोस‍िस्‍टम के अर्बन नक्‍सल‍ियों और डीप स्‍टेट एक्‍टर्स के साथ गहरे संबंध हैं। ये वे लोग हैं, जो भारत को ‘बदनाम, अपमानित और खारिज’ करना चाहते हैं। कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करने का रहा है जो एक कमजोर भारत चाहते हैं।

आपको बता दे कानूनी तौर पर और अंतरराष्ट्रीय मंचों में इंडियन स्टेट का प्रयोग होता रहा है। हालांकि, उनका बयान राजनीतिक है। ऐसे में ये साफ है कि अलग निहितार्थ नहीं है लेकिन मसला ये है कि वो कांग्रेस नेता होने के साथ देश की संसद के निर्वाचित सदस्य भी हैं। ऐसे में बीजेपी ने इसे सियासी मुद्दा बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

India-Russia Summit 2025: रक्षा, व्यापार और शिक्षा में बड़े

New Delhi, R Kumar: नई दिल्ली में आयोजित 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर.

आजमगढ़ में संसदीय अध्ययन समिति की बैठक, जनप्रतिनिधियों व

जनपद आजमगढ़–मऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति.

थाना घोसी ने जिले में हासिल किया पहला स्थान,

थाना घोसी ने जिले में हासिल किया पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य के.