SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
March 25, 2026 2:28 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।-दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet, छात्रों को मिली नई टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप के अवसरों की जानकारी।

PM मोदी के राज्य में BJP को लगा झटका, दो प्रत्याशियों ने किया चुनाव लड़ने से इनकार।

Share This News

V87s9kd2a5sgtov4585jd9vuuc 20240323180244.medi

अहमदाबाद: एक तरफ प्रधानमंत्री देश के विभिन्न राज्यों में अबकी बार 400 के पार का नारा बुलंद कर रहे हैं, वहीं दुसरी तरफ उनके गृह राज्य गुजरात में ही जिनको उन्होंने टिकट दिया है, वो ही आज की तारीख में चुनाव नहीं लड़ना चाह रहे हैं। दूसरी तरफ बीजेपी लगातार तीसरी बार लोकसभा की सभी सीटें जीतने का दावा कर रही हैं। इस बीच खबर ये है कि वडोदरा से बीजेपी की सांसद रंजनबेन भट्ट ने लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उनके अलावा साबरकांठा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भीखाजी दुधाजी ठाकोर ने भी चुनाव मैदान में उतरने से इनकार कर दिया है।

मैंने अपनी मर्जी से लौटाई टिकट

भीखाजी दुधाजी ठाकोर ने व्यक्तिगत कारणों से चुनाव में नहीं उतरने का फैसला किया। उनसे पहले रंजनबेन भट्ट ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा है कि वे व्यक्तिगत कारणों के चलते 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

भट्ट के खिलाफ लगाए गए पोस्टर
गौरतलब है, दो बार सांसद रहीं भट्ट का यह फैसला वडोदरा में उनके नामांकन को लेकर एक पोस्टर प्रचार शुरू होने के कुछ दिनों बाद आया है। दरअसल पोस्टर में लिखा था, ‘क्या सत्ता के नशे में चूर भाजपा किसी को भी उम्मीदवार बनाएगी। वडोदरा के लोग असहाय हैं, क्योंकि लोग मोदी से प्यार करते हैं।’ वहीं, एक पोस्टर में लिखा था, ‘वडोदरा का विकास कहां चला गया? किस के घर या आंगन में? जनता जांच चाहती है।’ इसके अलावा एक बैनर में लिखा था, मोदी तेरे से बैर नहीं, रंजन तेरी खैर नहीं। भाजपा क्या किसी को भी उम्मीदवार बनाएगी?
PM मोदी के सीट छोड़ने पर बनी थी MP

भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने भी भट्ट के नामांकन को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की थी। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सीट से इस्तीफा देने के बाद साल 2014 में हुए उपचुनाव में भट्ट ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2019 का चुनाव भी उन्होंने जीता। हालांकि, आगामी चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।  गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए एक ही चरण में सात मई को चुनाव होंगे। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में इन सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी

Spot TV/ Rajesh Kumar: आज की तारीख में मध्यपूर्व में बढ़ते तनाव.

दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में 3D Printing पर Academia–Industry Meet,

Darbhanga, News Desk: दरभंगा के Darbhanga College of Engineering में स्थित 3D.

बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने

Headline बाढ़ से पांच बार सांसद रहे नीतीश कुमार। पटना जिला का.