
Patna | Spot TV: बिहार में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Mangal Pandey ने पिछले दिनों पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर में नर्सिंग संस्थानों की मान्यता के लिए एक अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया।
इस नई व्यवस्था के तहत अब नए नर्सिंग कॉलेज खोलने, सीट बढ़ाने या संस्थान अपग्रेड करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से होगी। इससे संस्थानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और समयबद्ध तरीके से एनओसी मिल सकेगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री Nitish Kumar के नेतृत्व में “सात निश्चय-2” योजना के तहत नर्सिंग शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। एक दशक पहले जहां बिहार में नर्सिंग शिक्षा के सीमित अवसर थे, वहीं आज राज्य में 556 से अधिक सरकारी और निजी नर्सिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें 41,000 से ज्यादा सीटें उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कोई भी संस्थान अपने PAN नंबर और मोबाइल नंबर के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है और चरणबद्ध सत्यापन के बाद मान्यता (NOC) प्राप्त कर सकता है।
सरकार का मानना है कि यह पहल न केवल प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी, बल्कि गुणवत्ता और पारदर्शिता भी सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही, नर्सिंग क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बिहार की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकेंगी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पहले नर्सिंग संस्थानों की मान्यता प्रक्रिया पूरी तरह कागजी थी, जिससे समय और संसाधनों की अधिक खपत होती थी। अब डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए पूरी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।
इस अवसर पर श्री लोकेश कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री अमित कुमार पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति, श्रीमती अनुपमा सिंह, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री अमिताभ सिंह, आप्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्री, श्री सुरेंद्र राय, ओएसडी, स्वास्थ्य विभाग, श्रीमती रेखा झा, निदेशक प्रमुख (नर्सिंग), माया वर्मा, रजिस्ट्रार, बीएनआरसी, श्री राजेश कुमार, प्रशासी पदाधिकारी, राज्य स्वास्थ्य समिति, श्री देवेंद्र खंडाइत, गेट्स फाउंडेशन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
B.Sc Nursing कॉलेज खोलने के लिए सही प्रक्रिया
पहले ऑनलाइन आवेदन BNRC पोर्टल पर सीधे नहीं होता था। पहले ऑफलाइन/प्रोजेक्ट आधारित प्रक्रिया होती है, फिर निरीक्षण और अनुमोदन मिलता था।
इन संस्थाओं से अनुमति लेनी होती है
Indian Nursing Council (INC), New Delhi
Bihar University of Health Sciences (BUHS), Patna
Bihar Nurses Registration Council (BNRC), Patna
State Health Department / DM / Civil Surgeon
प्रक्रिया Step-by-Step
आपको पहले नर्सिंग कॉलेज के डॉक्यूमेंट तैयार करना होगा और हॉस्पिटल से टाई-भी करना होगा।
DPR / Project Report तैयार करें
इसमें शामिल होगा:
Land document (रजिस्ट्री / लीज)
Building plan
Hospital tie-up
Staff list
Equipment list
Financial proof
District Level Submission
इसके तहत आपको अपने जिले जहां आप कॉलेज खोलने जा रहे हैं वहां के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों का एनओसी जरूरी होता है। इसके तहत
DM कार्यालय में आवेदन जमा
Civil Surgeon द्वारा निरीक्षण
District Committee की NOC
State Health Department Approval
अब इसके बाद फाइल जाएगी: Health Department, Bihar, INC और BUHS Affiliation के लिए।
अंतिम अनुमति के लिए:
Indian Nursing Council inspection, University affiliation. तब जाकर कॉलेज शुरू हो सकता है।
इस पोर्टल पर ऑनलाइन करें अप्लाई
अब आपको सारे कागजात ऑनलाइन अप्लाई करने होंगे। इससे समय की बचत और पारदर्शिता आएगी। अगर आप भी नर्सिंग कॉलेज खोलना चाहते हैं तो इस पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं।
https://bnrc2.bihar.gov.in/home
कार्यालय का पता-
Bihar Nurses Registration Council State Health Society (Old Building) 3rd Floor, Western Part Sheikhpura Patna, 800014 Bihar


