
Numerology, Bihar Assembly Elections 2025: मनुष्य एक जिज्ञासु प्राणी वो हर वक्त कुछ ना कुछ नया क्या होगा ये जानने की कोशिस में लगा रहता है। खासकर भविष्य को लेकर तो और भी उत्कंठा रहती है। अब जरा इस ओर मुखातिब हुआ जाए। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में लोगों के मन में जो सबसे ज्यादा सवाल उठा रहा है वो है बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? अब इसको जानने या यों कहें इसका आकलन करने के लिए कई तौर और तरीके हैं। चुनावी सर्वे, ज्योतिषीय गणना जैसे और भी अन्य पद्धतियां हैं। लेकिन आज हम बिहार के तीन चर्चित चेहरों को लेकर बात करेंगे। और समझेंगे अंकशास्त्र के अनुसार किस नेता की बिहार के सीएम बनने की ज्यादा संभावना है। तो आइए समझते हैं Numerology के नजरिए से नीतीश कुमार,तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर की मुख्यमंत्री बनने की संभावना को-
वर्ष 2025 और Numerology
हम वर्तमान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जन सुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर पर बात करें उससे पहले साल 2025 का अंकशास्त्र क्या कहता है ये देख लें।
साल 2025 = 2 + 0 + 2 + 5 = 9
वर्ष 2025 का जोड़ अगर हम देखेंगे तो वो 9 आता है। 9 अपने आप में बहुत ही पावरफुल अंक है। इसका का स्वामी मंगल ग्रह (Mars) है। मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, पराक्रम, दृढ़ संकल्प और नए नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। इसे ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। यह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और संघर्षों को सुलझाने की क्षमता से जुड़ा है। जब मंगल शुभ स्थिति में होता है, तो व्यक्ति साहसी, निडर और गतिशील बनता है। ऐसे में 2025 के चुनाव में नई राजनीतिक दिशा-दशा और नया चेहरा उभरने की संभावना सबसे प्रबल दिख रही है।
अब आते हैं उन चहरों पर जिसकी चर्चा इस चुनाव में मुख्यमंत्री बनने की है। बात सबसे पहले नीतीश कुमार की।
नीतीश कुमार करेंगे कंटिन्यू!
वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2005 से लगातार बिहार सीएम की कुर्सी पर विराजमान है। बीच में कुछ समय के लिए उन्होंने जीतन राम मांझी को कुर्सी सौंपी थी। उन्होंने बिहार में बहुत काम भी किया है। खैर चलिए बात करते हैं उनका अभी अंकशास्त्र के अनुसार क्या संभावना है मुख्यमंत्री बनने की। अब इसको जानने के लिए सबसे पहले उनके जन्म तिथि को देखते हैं।
जन्म तिथि: 1 मार्च 1951
जन्मांक = 1 (सूर्य)
भाग्यांक = 1 + 3 + 1 + 9 + 5 + 1 = 20 → 2 (चंद्र)
अब हमलोग समझते हैं- सूर्य और चंद्र का संयोजन नेतृत्व तो देता है लेकिन जब सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में होते हैं, तो इसे अमावस्या योग कहा जाता है। यह योग आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि चंद्रमा सूर्य के निकट होने पर अपनी शीतलता खो देता है। वहीं 2025 जिसे मंगल का वर्ष कहते हैं इनके लिए कठोर निर्णयों और राजनीतिक थकावट की ओर इशारा करता है। अब एक बात और जान लीजिए कि सूर्य की ऊर्जा और चंद्रमा की संवेदनशीलता का टकराव हो सकता है, जिससे कभी-कभी आंतरिक संघर्ष पैदा होता हुआ दिखेगा।
नोट: नीतीश कुमार के लिए यह वर्ष संक्रमण वर्ष (Transition Year) होगा- यानी वे सत्ता के प्रमुख केंद्र में रहेंगे, पर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी यात्रा जारी रखेंगे, कठिन दिखता है। अगर बन भी गए तो ज्यादा दिन तक बने नहीं रहेंगे। आगे उनके लिए मार्गदर्शक की भूमिका नजर आ रही है।
तेजस्वी यादव बनेंगे सीएम!
नीतीश कुमार के बाद अगर बिहार में सबसे ज्यादा किसी की चर्चा है तो वो हैं तेजस्वी यादव। युवा भी हैं और अपने पिता की विरासत को पूरी तरह से संभाल लिया है। उनके लोग उनमें लालू की क्षवि भी देखते हैं। अब उनको भी Numerology के आंकड़ो से देखते हैं।
जन्म की तारीख: 9 नवंबर 1989
जन्मांक = 9 (मंगल)
भाग्यांक = 9 + 1 + 1 + 1 + 9 + 8 + 9 = 38 → 11 → 2 (चंद्र)
आइए जरा इन नंबर को भी डिकोड करते हैं- जन्मांक मंगल है और अंक (9), मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, संघर्ष और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। यह अग्नि तत्व का ग्रह है यानी फायर। व्यक्ति के आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और व्यावसायिक जीवन पर गहरा असर डालता है। जब मंगल मजबूत होता है, तो व्यक्ति साहसी, निडर और दृढ़ निश्चयी होता है, जबकि अशुभ स्थिति में यह क्रोध, संघर्ष और आक्रामकता की ओर ले जा सकता है। वहीं अगर आप देखेंगे कि 2025 का वर्षांक (9) और तेजस्वी का जन्मांक (9) एक-दूसरे से पूरी तरह मैच कर रहा है– यह “Perfect Vibration Year” कहलाता है। अब इस क्रम में तेजस्वी यादव के भाग्यांक (2) यानी चंद्र पर भी प्रकाश डालते हैं, जो जनता से भावनात्मक जुड़ाव और सहानुभूति दिलाता है। लेकिन इनके जीवन में चंद्रमा की तरह उतार-चढ़ाव भी आते रहेंगे जिससे अस्थिरता का अनुभव कर सकते हैं।
नोट: अंकशास्त्र के अनुसार तेजस्वी यादव 2025 में मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार दिख रहे हैं। ग्रह और अंक दोनों इनके के पक्ष में होता दिख रहै है। लेकिन ये तभी संभव हो पाएगा जब ये खुद पर और अपने लोगों पर नियंत्रण रख पाएगें। क्योंकि चंद्रमा बहुत ही संवेदनशील ग्रह है। यह जनता से जुड़ाव दिला सकता है तो अलगाव भी करा सकता है।
प्रशांत किशोर बनेंगे किंगमेकर!
प्रशांत किशोर आज की तारीख में परिचय के मोहताज नहीं है। रणनीतिकार से नेता बने हैं और उन्होंने अकेल अपने बल पर पार्टी जन सुराज को खड़ा ही नहीं किया बल्कि बिहार ही नहीं देश में स्थापित पार्टियों के बीच एक अलग पहचान दिला दी। अब इन पर एक नजर डाला जाए।
पैदाइस की तारीख: 20 जनवरी 1977
जन्मांक = 2 (चंद्र)
भाग्यांक = 2 + 0 + 1 + 1 + 9 + 7 + 7 = 27 → 9
अब इनके आ रहे अंक की बाजीगरी को खोलते हैं- भाग्यांक 9 है यानी मंगल। वहीं 2025 का भी सीधा संबंध 9 से है। मतलब दोनों में गठबंधन है। ये बात और है कि उन्होंने एकला चलो की राह पकड़ी है। लेकिन जन्मांक (2) जो चंद्र है और मंगल (9) का मेल फिलहाल कोई उनके लिए आंतरिक संघर्ष और स्वयं की पार्टी के लिए चुनौती की ओर संकेत दे रहा है। वहीं चंद्रमा और मंगल की युति ज्योतिष में चंद्र मंगल योग कहलाती है, जो जातक को धन और भौतिक सुख प्रदान करती है। यह योग व्यक्ति के स्वभाव को ऊर्जावान, साहसी और निर्णायक बना सकता है, लेकिन यदि दोनों ग्रह असंतुलित हों तो यह भावनात्मक अशांति और क्रोध का कारण भी बन सकता है। यही वजह है कि आप उनको बात बात पर गुस्सा करते देखेंगे। ऐसे में प्रशांत किशोर का वर्ष राजनीतिक रूप से निर्णायक लेकिन स्थायी सफलता से थोड़ा दूर होता दिखाई देता है।
नोट: वे बड़ी भूमिका में उभरेंगे, पर बिहार के मुख्यमंत्री पद तक नहीं पहुँचेंगे – बल्कि निर्णायक “किंगमेकर” की भूमिका निभा सकते हैं।
अंकशास्त्र क्या कहता है?
“9 का वर्ष हमेशा नए नेतृत्व, आक्रामक ऊर्जा और सत्ता परिवर्तन का प्रतीक माना जाता है।” इसलिए, 2025 में मुख्यमंत्री बनने के सबसे प्रबल अंकशास्त्रीय संकेत तेजस्वी यादव के पक्ष में दिखते हैं लेकिन ये तभी संभव है जब ये खुद पर और अपने लोगों पर नियंत्रण रख पाएगें। अन्यथा संभव नहीं है।
Author: R.K Raman (Numerologist)
 
								 
													 
													 
							 
						 
						


