SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 10, 2025 10:30 pm
Download
Header Banner
Search
Close this search box.
ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव बने विवेक चौहान, राष्ट्रीय सचिव बनने पर बधाईयों का लगा तांता -घोसी तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये से अधिवक्ता आहत, तहसील में चक्कर लगा कर किया विरोध प्रदर्शन-भूमाफिया द्वारा वकील की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर रुकवाया-शांति निकेतन इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण-घोसी: तहसील सभागार में गणतंत्र दिवस पर गोष्ठी संपन्न, राष्ट्रभक्ति का दिखा जोश-घोसी : गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह संपन्न, राष्ट्रीय एकता की ली शपथ-काशी युवा महोत्सव 2025 : मीना चौबे ने स्वामी विवेकानंद को बताया युवा शक्ति का प्रतीक-Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।-Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।-Rahul गांधी ने ये क्या कह दिया?, BJP हो गई आगबबूला।

Lok Sabha Speaker को लेकर JDU का कांग्रेस पर हमला, कहा-INDI गठबंधन की मांग और उनके बयान आपत्तिजनक हैं।

Share This News

666c826ade442 Kc Tyagi 082842271 16x9

New Delhi, R.Kumar: नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद अब सभी की निगाह लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर आकर टिक गई है। ये चुनाव 26 जून को होने हैं। इस बीच लोकसभा स्पीकर चुनाव को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस ने NDA के सहयोगियों को कहा हैं कि उन्हें अपनी पार्टी के किसी सदस्य को लोकसभा का स्पीकर बनाना चाहिए।

 स्पीकर का पद किसी सहयोगी दल को ही देना चाहिए- अशोक गहलोत

 कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने JDU और TDP को कहा था, ‘लोकसभा स्पीकर पद के चुनाव की ओर केवल TDP एवं JDU ही नहीं बल्कि पूरे देश की जनता उत्सुकता से देख रही है। यदि भाजपा के मन में आगे जाकर कोई भी अलोकतांत्रिक कृत्य करने का इरादा नहीं है तो उन्हें स्पीकर का पद किसी सहयोगी दल को ही देना चाहिए। गठबंधन धर्म को निभाते हुए 1998 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में TDP व शिवसेना के स्पीकर एवं UPA सरकार में 2004 से 2009 तक CPI(M) के स्पीकर रहे और अच्छे से लोकसभा का प्रबंधन हुआ।’अगर बीजेपी का स्पीकर बनता हैं तो वो उनकी पार्टी तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं.

INDI गठबंधन की मांग और उनके बयान आपत्तिजनक हैं- के.सी. त्यागी

इस पर अब JDU प्रवक्ता के.सी. त्यागी ने पलटवार किया है। विपक्ष के आरोपों पर के.सी. त्यागी ने पलटवार करते हुए कहा, “स्पीकर का पद सदन का सबसे मर्यादित पद होता है, उस पद के लिए पहला हक सत्तारुढ़ पार्टी का होता है। जो INDI गठबंधन की मांग और उनके बयान आपत्तिजनक हैं। भाजापा या NDA गठबंधन का उस पद पर पहला हक है और हमारी पार्टी का मानना है कि भाजपा गठबंधन की बड़ी पार्टी है इसलिए उसका अधिकार पहले है। हम 35 साल से NDA में हैं. एक बार भी ऐसा नहीं हुआ कि भाजपा ने JDU को तोड़ने की कोशिश की हो।”

अशोक गहलोत ने याद दिलाई पुरानी बात

अशोक गहलोत कहा, ‘TDP और JDU को महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं राजस्थान में भाजपा द्वारा किए गए सरकार गिराने के षड़यंत्रों को नहीं भूलना चाहिए। इनमें से कई राज्यों में तो स्पीकर की भूमिका के कारण ही सरकार गिरी और पार्टियां टूटीं. 2019 में TDP के 6 में से 4 राज्यसभा सांसदों भाजपा में शामिल हो गए थे और तब TDP कुछ भी नहीं कर सकी थी। अब अगर भाजपा लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रखती है तो TDP और JDU को अपने सांसदों की हॉर्स ट्रेडिंग होते देखने के लिए तैयार रहना चाहिए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन के राष्ट्रीय सचिव बने विवेक

नई दिल्ली। पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया जर्नलिस्ट यूनियन (AIJU) ने.

घोसी तहसीलदार के भ्रष्ट रवैये से अधिवक्ता आहत, तहसील

मऊ। घोसी तहसील में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने तहसीलदार शैलेंद्र चंद्र सिंह.

भूमाफिया द्वारा वकील की भूमि पर कब्जा करने की

घोसी। भूमाफिया द्वारा एक वकील की भूमिधरी पर जबरदस्ती कब्जा करने की.