SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 7, 2026 5:46 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-नवादा बना हरियाली का मॉडल, 'नेम ट्री' अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।-Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने किया मुआवजे का ऐलान।

ज्ञान भवन में दंत चिकित्सा का महाकुंभ, 5000 डेंटिस्ट होंगे शामिल।

Share This News

Img 20250613 173143

Patna: राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन में 14-15 जून को आयोजित होने वाले डेंटल एक्सपो एवं बिहार स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का उद्घाटन इंडियन डेंटल एसोसिएशन के माननीय सेक्रेटरी जनरल डॉ अशोक ढोबले और नेपाल डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शाह के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।

इस शुभ अवसर पर झारखंड हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के स्टेट कन्वीनर डॉक्टर शरद कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं !

इंडियन डेंटल एसोसिएशन, बिहार ब्रांच एवं डेंटल डीलर एसोसिएशन ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह दो दिवसीय कार्यक्रम देश-विदेश के दंत विशेषज्ञों और कंपनियों की सहभागिता का साक्षी बनेगा।

दूसरे दिन के सत्र का उद्घाटन इंडियन डेंटल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. शुभ्रा नंदी एवं झारखंड डेंटल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉक्टर सुशील कुमार संयुक्त रूप से करेंगे।

इस आयोजन में राज्य भर के विभिन्न क्षेत्रों से आए दंत चिकित्सक विशेषज्ञ अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान देंगे। डॉ विशाल आनंद, डॉ पंकज प्रकाश ,डॉ अरविंद खत्री ,डॉ मयंक सिंह ,डॉक्टर निशांत तिवारी ,डॉ मेघा वसुंधरा एवं डॉक्टर सैंडल वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक सत्र को संबोधित करेंगे !

इंडियन डेंटल एसोसिएशन, बिहार के राज्य सचिव डॉ. कुमार मानवेंद्र ने अपने वक्तव्य में प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में डेंटल चिकित्सकों की भूमिका एवं योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के दंत चिकित्सकों के साथ ही पड़ोसी राज्य एवं नेपाल जैसे देश को भी आर्थिक सुविधा एवं समय की बचत होगी ! हमें जिस काम के लिए बिहार के बाहर जाना पड़ता था वह अब बिहार में ही संभव है !

“बिहार प्रथम” की सोच के साथ उन्होंने बताया की सभी स्पीकर बिहार के हैं और ट्रेड में अधिकतम भागीदारी बिहार की होगी अर्थात “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट”

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ मुमताज हाशमी ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में 4000 से 5000 डेंटिस्टों के भाग लेने की संभावना है। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से करीब 150 ट्रेड डीलर्स एवं डेंटल उपकरण निर्माण से जुड़ी कंपनियां भी अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगी। पिछले वर्ष आयोजित एक्सपो में लगभग 2000 डेंटिस्ट एवं डेढ़ सौ से अधिक कंपनियों ने भाग लिया था।

डेंटल एक्सपो 2025 न केवल दंत चिकित्सा क्षेत्र के विकास को गति देगा, बल्कि बिहार राज्य की आर्थिक प्रगति में चिकित्सकों एवं ट्रेड विशेषज्ञों को एक साझा मंच भी प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में

नवादा,न्यूज डेस्क: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संत नामदेव जी महाराज.

Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा

New Delhi, News Desk: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में.

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.