SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
March 10, 2026 1:39 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने ही नेता Nitish Kumar से जनता और पत्रकार Rajesh Kumar की भावुक अपील।-बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने ही नेता Nitish Kumar से जनता और पत्रकार Rajesh Kumar की भावुक अपील।-बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने ही नेता Nitish Kumar से जनता और पत्रकार Rajesh Kumar की भावुक अपील।-बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने ही नेता Nitish Kumar से जनता और पत्रकार Rajesh Kumar की भावुक अपील।-बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने ही नेता Nitish Kumar से जनता और पत्रकार Rajesh Kumar की भावुक अपील।-Nishant Kumar की JDU में एंट्री, अब शुरू होगी असली राजनीतिक परीक्षा?-Nishant Kumar की JDU में एंट्री, अब शुरू होगी असली राजनीतिक परीक्षा?-Nishant Kumar की JDU में एंट्री, अब शुरू होगी असली राजनीतिक परीक्षा?-Nishant Kumar की JDU में एंट्री, अब शुरू होगी असली राजनीतिक परीक्षा?-Nishant Kumar की JDU में एंट्री, अब शुरू होगी असली राजनीतिक परीक्षा?

कैबिनेट की बैठक समाप्त, 17 प्रस्तावों पर हेमंत की कैबिनेट ने लगाई मुहर।

Share This News

Img 20250515 195653

रांची, न्यूज डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक में उत्पाद मदिरा नीति को स्वीकृति दे दी गयी है। नई उत्पाद नीति 1 महीने में लागू करने की बात की गई है।

हेमंत सरकार का फैसला है कि खुदरा बिक्री अब निजी हाथों में रहेगा और होलसेल का जिम्मा राज्य सरकार (JSBCL) संभालेगी। झारखंड में कुल 1,453 शराब की दुकानें हैं। सभी दुकानों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

झारखंड कैबिनेट के अहम फैसले

  • मधुपुर शहरी जलापूर्ति योजना के लिए कुल 76 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गयी.
  • विश्व बैंक संपोषित झारखण्ड म्युनिसिपल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत 10 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गयी.
  • सेवानिवृत्त लिपिकों की सेवा नियमित करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ प्रदान किये जाने की स्वीकृति दी गई.
  • सरकारी कार्यक्रम उड़ान के लिए मनोनय के आधार पर विमान सेवा की अवधि विस्तार की गयी.
  • गिरिडीह के बड़कीटांड़-तीनपलली-डोकीडीह-गिरनिया मोड़ पथ निर्माण कार्य के लिए 55 करोड़ रुपए की राशि को मंजूरी दी गयी.
  • हजारीबाग के शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय, दुमका के फूलो-झानो चिकित्सा महाविद्यालय और पलामू के मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय के लिफ्ट के रखरखाव के प्रस्ताव को मंजूरी.
  • कारखाना संशोधन विधेयक को स्वीकृति दी गयी.
  • पूरक पोषाहार के तहत वितरण एजेंसी के अवधि विस्तार को स्वीकृति.
  • नये जेल मैन्युअल को स्वीकृति मिली.
  • व्यावासिक शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए शुल्क का निर्धारण भी किया गया है.
  • 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना।
  • एनसीसी कैडेट्स का दैनिक भत्ता 150 से बढ़ाकर 210 रुपए प्रतिदिन किये जाने पर भी सहमति बनी है।

कैबिनेट में लिये गये फैसलों की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने मीडियाकर्मियों को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बाढ़ की पुकार: “जाते-जाते हमें जिला बना दीजिए”- अपने

Headline बाढ़ से पांच बार सांसद रहे नीतीश कुमार। पटना जिला का.

Nishant Kumar की JDU में एंट्री, अब शुरू होगी

Patna,R.Kumar: बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रही अटकलों के.

“नीतीश-लालू युग का अंत! अब कौन बदलेगा बिहार की

Headline जेपी आंदोलन की आखिरी कड़ी खत्म: नए बिहार का नेता कौन?.