SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
April 26, 2026 2:53 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.-Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.

Nishant Kumar की JDU में एंट्री, अब शुरू होगी असली राजनीतिक परीक्षा?

Share This News

New N

Patna,R.Kumar: बिहार की राजनीति में लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच Nishant Kumar ने रविवार को पटना में Janata Dal (United) की सदस्याता ली। इस मौके पर पार्टी के आम कार्यकर्ता से लेकर खास नेता तक मौजूद थे। पार्टी के नेता संजय झा और ललन सिंह निशांत कुमार को लगातार गाइड करते नजर आए। पार्टी के लोगों का भी जोश हाई था। इसके बाद निशांत कुमार पिता नीतीश कुमार के पास पहुंचे और उनका मुंह मीठा कराया।

निशा

मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे की यह एंट्री सिर्फ एक राजनीतिक कदम नहीं मानी जा रही, बल्कि इसे जेडीयू की भविष्य की रणनीति और नेतृत्व के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

काफी समय से यह सवाल उठता रहा है कि क्या निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में आएंगे। अब जब उनकी पार्टी में एंट्री हो गई है, तो यह माना जा रहा है कि जेडीयू आने वाले समय में नेतृत्व की नई पीढ़ी को आगे लाने की तैयारी कर रही है।

विरासत के साथ जिम्मेदारी भी

निशांत कुमार की इस राजनीति में एंट्री को आप आसान नहीं मान सकते। उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभालना। पिछले दो दशकों में Nitish Kumar ने बिहार की राजनीति में मजबूत पहचान बनाई है। ऐसे में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं भी स्वाभाविक रूप से निशांत कुमार से अधिक होंगी।

जेडीयू के लिए क्यों अहम है यह कदम

जेडीयू पिछले कुछ वर्षों में संगठनात्मक स्तर पर चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में युवा नेतृत्व को सामने लाना पार्टी के लिए एक रणनीतिक कदम हो सकता है। अगर निशांत कुमार मजबूती से सक्रिय भूमिका निभाते हैं, तो इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिल सकती है।

विपक्ष की नजर भी इस एंट्री पर

निशांत कुमार की एंट्री ऐसे समय में हुई है जब बिहार की राजनीति में पहले से ही कई युवा चेहरे सक्रिय हैं। खासकर Tejashwi Yadav विपक्ष के मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं। ऐसे में आने वाले समय में युवा नेतृत्व के बीच राजनीतिक मुकाबला और दिलचस्प होगा।

शुरू होगी बड़ी राजनीतिक परीक्षा?

राजनीति में सिर्फ नाम और विरासत से सफलता नहीं मिलती। जनसंपर्क, संगठन में पकड़ और राजनीतिक समझ- इन सभी कसौटियों पर निशांत कुमार को खुद को साबित करना होगा। इसलिए उनकी यह एंट्री सिर्फ शुरुआत मानी जा रही है, असली परीक्षा अब शुरू होगी।

फिलहाल यह देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू में शामिल होने के बाद निशांत कुमार पार्टी संगठन और बिहार की राजनीति में कितनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। आने वाले चुनाव और राजनीतिक घटनाक्रम उनके भविष्य की दिशा तय करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों

Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.

Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC

Patna | Spot TV: बिहार में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक.

घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग

घोसी। मऊ जनपद के घोसी तहसील परिसर में आज एक महत्वपूर्ण पहल.