SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
February 19, 2026 5:07 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत: पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता आदित्य पासवान, जताई हत्या की आशंका।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।-SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार सरकार की अधिसूचना रद्द, संसद को ही है सूची बदलने का अधिकार।

मोतीपुर पहुंचेगे पीएम मोदी, पुराना वादा बना चर्चा का विषय – कब चलेगी मोतीपुर चीनी मिल?

Share This News

Whatsapp Image 2025 10 30 At 11.10.37 Am

मोतीपुर (मुजफ्फरपुर): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अब से कुछ ही देर में मोतीपुर में चुनावी सभा करने वाले हैं। लेकिन उनके आगमन से पहले ही यहां एक पुराने वादे को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दरअसल, पीएम मोदी ने अपने पिछले दौरे में ऐलान किया था कि मोतीपुर चीनी मिल को फिर से चालू करवाया जाएगा, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी यह वादा अब भी अधूरा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब-जब चुनाव आते हैं, तब-तब मोतीपुर चीनी मिल का मुद्दा चर्चा मेंं आ जाता है, लेकिन चुनाव के बाद यह फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है। अब जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मोतीपुर ग्राउंड में सभा करने आ रहे हैं, तो लोग पूछ रहे हैं- “क्या इस बार भी वादा सिर्फ जुमला ही रहेगा?”

मोतीपुर चीनी मिल का इतिहास

मोतीपुर चीनी मिल बिहार की सबसे पुरानी सरकारी चीनी मिलों में से एक थी। इसकी स्थापना ब्रिटिश शासन काल में हुई थी और एक समय यह पूरे उत्तर बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती थी।

  • इस मिल में हजारों लोगों को रोजगार मिलता था।

  • मिल की बंदी के बाद न केवल कामगारों की रोजी-रोटी छिनी, बल्कि गन्ना किसान भी प्रभावित हुए।

  • वर्ष 2000 के बाद से यह मिल लगातार घाटे में जाती रही और आखिरकार 2010 के आसपास इसे बंद कर दिया गया।

तब से अब तक कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन मिल के पुनरुद्धार की बात केवल घोषणाओं तक ही सीमित रही।

लोगों की नाराजगी और उम्मीदें

मोतीपुर व आसपास के इलाकों के किसान और श्रमिक अब भी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार शायद मिल दोबारा शुरू हो जाए। लेकिन लोगों में नाराजगी भी कम नहीं है। स्थानीय निवासी कहते हैं — “हर बार नेता आते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई यहां झांकने तक नहीं आता।” वहीं, युवा मतदाता इसे रोजगार का सवाल मानते हुए कहते हैं कि यदि मिल शुरू हो जाए, तो पलायन पर भी रोक लग सकती है।  लेकिन अफसोस पीएम ने अपने  वादे को नहीं निभाया। अगर चीनी मिल चालू हो गया होता तो आज यहां पर लोगों को रोजगार  मिल गया होता।

चर्चा में है मोदी की अगली घोषणा

मोदी के आने से पहले ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज है कि क्या इस बार प्रधानमंत्री मोतीपुर की जनता को कोई नई सौगात देंगे या फिर पुराने वादे पर ही बात घुमेगी। अब सबकी निगाहें मोदी के भाषण पर टिकी हैं – क्या वे मोतीपुर चीनी मिल के पुनरुद्धार का ठोस रोडमैप पेश करेंगे या यह वादा एक बार फिर चुनावी जुमला बनकर रह जाएगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

मुजफ्फरपुर के गरीबा गांव में युवक की संदिग्ध मौत:

Muzaffarpur|Spot TV Desk: मुजफ्फरपुर जिले के पारु प्रखंड अंतर्गत कोइरिया निजामत पंचायत.

SC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बिहार

Spot TV News | Patna/New Delhi: सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2024 में.

पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापा, पूर्णिया, सुपौल और

पटना/ पूर्णिया/सुपौल/अररिया: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप.