SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 5:25 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

घोसी : स्व. शिवशंकर यादव जी की 6वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Share This News

घोसी (मऊ)/ विवेक चौहान। घोसी क्षेत्र के ग्राम सभा हाजीपुर में आज समाज सुधारक स्वर्गीय शिवशंकर यादव जी की 6वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

स्व. शिवशंकर यादव जी को एक प्रखर समाज सुधारक के रूप में जाना जाता था। वे हमेशा राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते हुए समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करते रहे। उनके विचार और कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अजय यादव एवं अभय यादव ने उपस्थित लोगों को स्व. शिवशंकर यादव जी की जीवनी से अवगत कराया और उनके सामाजिक संघर्षों व योगदानों को साझा किया।

इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक विजय राजभर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयहिंद यादव, गोरखनाथ चौहान, विश्राम यादव, राजमंगल यादव (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस), बेचू प्रजापति, संजय राजभर सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और स्व. शिवशंकर यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि स्व. शिवशंकर यादव जी का जीवन समाज सेवा और जनकल्याण को समर्पित था, जिसे आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.