SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 27, 2026 6:04 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.

ठंड व कोहरे के मद्देनज़र घोसी कोतवाली में रात्रि गश्त सख्त करने के निर्देश

Share This News

Img 20251218 Wa0011ठंड व कोहरे के मद्देनज़र घोसी कोतवाली में रात्रि गश्त सख्त करने के निर्देश

घोसी, मऊ। शीतलहर और घने कोहरे के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने कोतवाली परिसर में सभी पुलिसकर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य रात्रि गश्त व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा ताकि ठंड व कोहरे की आड़ में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी बीट प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करें और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण दृश्यता कम हो जाती है जिसका लाभ असामाजिक तत्व उठा सकते हैं इसलिए पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभानी होगी।

बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने चोरी, लूट, वाहन चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम पर विशेष जोर दिया। रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही प्रमुख चौराहों, बाजारों, बैंक, एटीएम और आवासीय क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग करने को कहा गया।

प्रमेंद्र सिंह ने यह भी निर्देशित किया कि डायल 112 और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बना रहे ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आम नागरिकों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और जरूरतमंद लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील की।

बैठक के अंत में प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ठंड व कोहरे के इस मौसम में पुलिस की सक्रियता से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.

Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for

Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.