SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
June 1, 2026 3:24 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार पांडे ने 89% लाकर रचा इतिहास।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी बने मंत्री, समर्पण को मिला सम्मान।-मानस भारती एडुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की पहल:गरीब बच्चों के सपनों को मिली उड़ान।

घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह की मानवीय पहल, ठंड में असहायों को मिली राहत

Share This News

Img 20251223 Wa0444

घोसी, मऊ। कड़ाके की ठंड को देखते हुए घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए एक सराहनीय पहल की। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में सड़क पर जीवन यापन करने वाले असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।

इस दौरान सड़क पर ठेला लगाकर गुजर-बसर करने वाले ठेला चालक, दिहाड़ी मजदूर, सड़क किनारे मूंगफली बेचने वाले छोटे दुकानदारों सहित खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को कंबल प्रदान किए गए। अचानक मिली इस मदद से जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी और सुकून साफ दिखाई दिया। कई लोगों ने पुलिस की इस पहल की खुले दिल से सराहना की।

प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में सबसे अधिक परेशानी गरीब, असहाय और सड़क पर रहने वाले लोगों को होती है। ऐसे में पुलिस का दायित्व केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना भी हमारी जिम्मेदारी है। आगे भी ऐसे मानवीय कार्य किए जाते रहेंगे।

कंबल वितरण के दौरान उपनिरीक्षक विजय शंकर, कांस्टेबल अवनीश और कांस्टेबल अनिल चौधरी भी मौजूद रहे। पुलिसकर्मियों ने स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों को कंबल ओढ़ाए और उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह दी।

Edited by Umashankar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बड़ा खुलासा: पत्रकारिता की आड़ में उगाही का खेल!

News Desk: खुद को DD पटना का पत्रकार बताकर लाखों की ठगी.

CBSE 12वीं में मानस भारती का जलवा!, आयुष कुमार

Nawada: सीबीएसई 2026 की 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित हो गए.

सम्राट मंत्रिमंडल में BJP के वरिष्ठ नेता मिथिलेश तिवारी

Patna: सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पटना के गांधी मैदान में  बिहार.