SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
January 16, 2026 6:38 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के दो महीने बाद ही ‘ऑपरेशन दलबदल’ शुरू?-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण-श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर संत, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का दिव्य संगम-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।

मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर, बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता।

Share This News

02 04 2024 Naxal In Narayanpur

Bijapur Naxalites Encounter: नक्‍सली उन्‍मूलन को लेकर छत्‍तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने लगातार लगातार अभियान चला रखा हैं। अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवान बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित गंगालुर इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान थाना क्षेत्र के नेंड्रा कोरचोली के जंगल में सुरक्षा बल के जवानों का नक्‍सलियों से सामना हो गया। सुरक्षा बल के जवानों को देखकर नक्‍सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर नक्‍सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में आठ नक्‍सलियों के मारे गए हैं। मुठभेड़ में मारे गए आठ नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

जवानों ने नक्सलियों के शव के साथ इंसास, एलएमजी और एके-47 रायफल जैसे आटोमैटिक हथियार भी बरामद किया है। डीआरजी, सीआरपीएफ कोबरा और बस्तर बटालियन के जवानों के साथ अब भी मुठभेड़ जारी है‌। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एंटी नक्सल ऑपरेशन में इस साल अब तक की यह सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। जिसमें एक साथ 8 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के घायल होने का भी दावा किया है।

नक्सल अभियान में बड़ी सफलता
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए लोकसभा क्षेत्र के सभी नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में भी लगातार एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटनास्थल से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। जवानों ने मुठभेड़ में मारे गए सभी 8 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिए हैं। इस ऑपरेशन की सबसे अच्छी बात यह रही कि इस मुठभेड़ में जवानों की तरफ से कोई हताहत नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

बिहार की राजनीति में भगदड़! NDA की जीत के

Patna,R.Kumar: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की दमदार जीत के महज.

तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद

घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए.

मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन

दोहरीघाट/ पवन उपाध्याय। आगामी मकर संक्रांति एवं माघ अमावस्या स्नान पर्व को.