SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
January 14, 2026 2:57 am
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद सिंह महामंत्री निर्वाचित-मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया राम घाट का निरीक्षण-श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर संत, संस्कृति और राष्ट्रचेतना का दिव्य संगम-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-Land for Job Case: लालू यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप तय, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 46 पर आरोप तय।-तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव 2026: विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल-‘बाबू मोशाय’- बंगाल चुनाव में ब्राह्मण UP-MP में की गई कार्रवाई का लेंगे बदला!

प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका के अस्पताल में थे भर्ती।

Share This News

Img 20241216 081952

New Delhi: प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन अब हमारे बीच नहीं रहे। जाकिर हुसैन का निधन रविवार को सैन फ्रांसिस्को में हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। उनका निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से हुआ। उनके निधन की पुष्टि परिवार ने कर दी है। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड गम में डूब गया। मनोज बाजपेयी, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, हंसल मेहता जोया अख्तर सहित कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जाकिर हुसैन को मिले कई पुरस्कार

पांच बार ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रहे हुसैन के मित्र और बांसुरी वादक राकेश चौरसिया ने रविवार को उनके अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी। उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस की वजह से हुई है।

राकेश चौरसिया ने बताया था कि अमेरिका में रह रहे संगीतकार को रक्तचाप की समस्या थी। उन्होंने कहा, ‘हुसैन को पिछले सप्ताह हृदय संबंधी समस्या के कारण सैन फ्रांसिस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’ हालांकि, रात तक उनके निधन की खबर को गलत बताया जा रहा था।

तबला वादक के लिए वह विश्वभर में प्रसिद्ध हैं और देश-विदेश के कई बड़े सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रख्यात तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन की पुष्टि सोमवार, 16 दिसंबर की सुबह उनके परिवार ने की।

जाकिर हुसैन ने 1991 में प्लैनेट ड्रम के लिए ‘ड्रमर मिकी हार्ट’ के साथ काम किया, जिसे उन्हें ग्रैमी अवॉर्ड मिला था। हुसैन ने कई फिल्मों के साउंडट्रैक के लिए भी काम किया। जाकिर हुसैन को 1991 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह अटलांटा में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह के लिए संगीत तैयार करने वाली टीम का हिस्सा बने थे।

वह पहले भारतीय संगीतकार भी हैं, जिन्हें 2016 में एक्स अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा ‘ऑल-स्टार ग्लोबल कॉन्सर्ट’ में भाग लेने के लिए व्हाइट हाउस में इनवाइट किया गया था। जाकिर हुसैन को भारत सरकार द्वारा 1988 में पद्म श्री, 2002 में पद्म भूषण और 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

7 साल की उम्र में बने थे तबला वादक

जाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध तबला वादक हैं, जिनका जन्म 9 मार्च, 1951 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता उस्ताद अल्लाह रक्खा खान अपने दौर के मशहूर तबला वादक थे। उन्होंने तबला वादन की कला अपने पिता से सीखी। उस्ताद जाकिर हुसैन ने 7 साल की उम्र में संगीत समारोहों में तबला बजाना शुरू किया था। उन्होंने वाशिंगटन विश्वविद्यालय से संगीत में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी। उनके निधन से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

तहसील बार एसोसिएशन घोसी चुनाव: शिवप्रकाश अध्यक्ष और जयहिंद

घोसी। तहसील बार एसोसिएशन घोसी के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए.

मकर संक्रांति व माघ अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन

दोहरीघाट/ पवन उपाध्याय। आगामी मकर संक्रांति एवं माघ अमावस्या स्नान पर्व को.

श्रीमद् जगद्गुरू रामानन्दाचार्य जी के 726वाँ प्राकट्य महोत्सव पर

प्रयागराज/ उमाशंकर उपाध्याय। सनातन संस्कृति, भक्ति परम्परा और राष्ट्रीय चेतना के पावन.