SPOT TV | Best News Channel

Sptlogo
October 30, 2026 4:34 pm
Download
Whatsapp Image 2025 10 04 At 2.23.52 Pm
Search
Close this search box.
पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।-R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक शिक्षा को दे रहा नई उड़ान।

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर।

Share This News

R K
HighLights

  • पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन।
  • एसआइएस ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा का निधन।
  • नोएडा स्थित आवास पर ली अंतिम सांस।
  • अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

Patna, R.Kumar: पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. रविन्द्र किशोर सिन्हा एवं SIS ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन का शुक्रवार को नोएडा स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से ना केवल बीजेपी को बल्कि देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

संगठन से जुड़े थे सिन्हा साहब

आरके सिन्हा जी बीजेपी के शुरुआती दौर से ही संगठन से जुड़े रहे थे। पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल होने के कारण भारतीय जनता पार्टी में उनका विशिष्ट स्थान था। उन्होंने राजनीति के साथ-साथ उद्यमिता के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई। पूर्व राज्यसभा सदस्य के रूप में भी उन्होंने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जो लोग उनके पास गए यथासंभव उन्होंने उनकी मदद की।

देश-विदेश में दिलाई SIS ग्रुप को पहचान

आरके सिन्हा जी के नेतृत्व में एसआईएस ग्रुप ने निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में देश-विदेश में व्यापक विस्तार किया। एक उद्यमी के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने वाले संस्थान का नेतृत्व किया।

अंतिम दर्शन के लिए पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

उनके निधन की सूचना साझा करते हुए जो संदेश जारी संदेश किया गया है उसमें कहा गया कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र लाया जाएगा।

बिहार ने खोया अपना लाल

आरके सिन्हा के निधन से बीजेपी और बिहार ने एक अनुभवी राजनीतिक, सामाजिक एवं कारोबारी व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके राजनीतिक योगदान और उद्यमिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों को बिहार और देश लंबे समय तक याद रखेगा। उनके निधन पर लोगों में शोक व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories updates

पूर्व सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक आरके सिन्हा

HighLights पूर्व राज्यसभा सदस्य और बीजेपी नेता का निधन। एसआइएस ग्रुप के.

R.P. Memorial Paramedical & Nursing College(RPM), नवादा में रोजगारपरक

Headlines नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा पर विशेष जोर युवाओं को मिलेगा कौशल.

कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए

राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.