लखनऊ, उमाशंकर उपाध्याय:देश एक तरफ अपनी सेना के शौर्य का गुणगान कर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे देश के बड़बोले नेता भारतीय जवानों का अपमान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुर्रेशी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान नया सियासी तुफान मच गया है। मानो ऐसा लग रहा है जैसे नेताओं में सेना के अपमान की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई हो।
व्योमिका सिंह और एयर मार्शल की बताई जाति
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लेकर चर्चा में आईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने घोर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। एक कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली वायु सेना की कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
अपने संबोधन में रामगोपाल यादव ने पहले तो व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर सम्बोधित किया फिर जब उन्हें टोका गया और नाम बताया गया तो उन्होंने व्योमिका सिंह कहकर उनकी जाति बताने लगे, उन्होंने कर्नल सोफिया कुर्रेशी पर भी टिप्पणी की इतना ही नहीं उन्होंने एयर मार्शल एके भारती को लेकर भी टिप्पणी की। सपा सांसद ने उन्हें पूर्णिया का निवासी बताते हुए उनकी जाति बताई। एक तरफ अभी हमारे सेना के जवान सीमा पर डटे हैं दूसरी तरफ हमारे नेता सेना में जाति तलाश रहे हैं।
सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती
अब ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर करारा पलटवार किया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर सपा नेता के बयान को न केवल उनकी संकुचित सोच का प्रतीक बताया, बल्कि इसे भारतीय सेना के सम्मान और देश की अस्मिता के खिलाफ भी करार दिया।
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है।
सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही सोच है जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रभक्ति को भी बांटने का दुस्साहस करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस ‘विकृत जातिवादी सोच’ का जवाब देगी। वहीं रामगोपाल यादव के बयान से मचा सियासी घमासान अभी थमने वाला नहीं है।
ऐसे में SPOT TV सभी से अपील करता है कि सेना पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें।
CM योगी सपा सांसद पर भड़के, सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती।
लखनऊ, उमाशंकर उपाध्याय: देश एक तरफ अपनी सेना के शौर्य का गुणगान कर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे देश के बड़बोले नेता भारतीय जवानों का अपमान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुर्रेशी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान नया सियासी तुफान मच गया है। मानो ऐसा लग रहा है जैसे नेताओं में सेना के अपमान की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई हो।
व्योमिका सिंह और एयर मार्शल की बताई जाति
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लेकर चर्चा में आईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने घोर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। एक कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली वायु सेना की कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
अपने संबोधन में रामगोपाल यादव ने पहले तो व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर सम्बोधित किया फिर जब उन्हें टोका गया और नाम बताया गया तो उन्होंने व्योमिका सिंह कहकर उनकी जाति बताने लगे, उन्होंने कर्नल सोफिया कुर्रेशी पर भी टिप्पणी की इतना ही नहीं उन्होंने एयर मार्शल एके भारती को लेकर भी टिप्पणी की। सपा सांसद ने उन्हें पूर्णिया का निवासी बताते हुए उनकी जाति बताई। एक तरफ अभी हमारे सेना के जवान सीमा पर डटे हैं दूसरी तरफ हमारे नेता सेना में जाति तलाश रहे हैं।
सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती
अब ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर करारा पलटवार किया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर सपा नेता के बयान को न केवल उनकी संकुचित सोच का प्रतीक बताया, बल्कि इसे भारतीय सेना के सम्मान और देश की अस्मिता के खिलाफ भी करार दिया।
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है।
सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही सोच है जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रभक्ति को भी बांटने का दुस्साहस करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस ‘विकृत जातिवादी सोच’ का जवाब देगी। वहीं रामगोपाल यादव के बयान से मचा सियासी घमासान अभी थमने वाला नहीं है।
ऐसे में SPOT TV सभी से अपील करता है कि सेना पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें।
Recent News
कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through
“न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT
Latest Politics News
“न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT
नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
Malviya Nagar Fire Incident: PM मोदी और CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख, PMO ने
ads
कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 217 रन, बिहार को विकेट की तलाश.
Read More »Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for the Resolution of Various Doshas Through Vedic Mantras
Read More »“न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा दावा!, बिहार से तैयार होंगे IIT के नए सुपरस्टार, दूर-दूर से उमड़ रहे छात्र”
Read More »नवादा बना हरियाली का मॉडल, ‘नेम ट्री’ अभियान में लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।
Read More »Categories updates
कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए
राजगीर : सी.के. नायडू ट्रॉफी एलीट के तहत बिहार और गोवा की अंडर-23.
Karmakandi Acharya Manoj Kumar Mishra Performs Vedic Rituals for
Patna, News Desk: “Yatra Dharma, Tatra Jaya” (Where there is Dharma, there.
“न्यूटन को चुनौती देने वाले “गणितज्ञ मनोज” का बड़ा
Patna, R. Kumar: बिहार की धरती एक बार फिर प्रतिभा की नई.