लखनऊ, उमाशंकर उपाध्याय:देश एक तरफ अपनी सेना के शौर्य का गुणगान कर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे देश के बड़बोले नेता भारतीय जवानों का अपमान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुर्रेशी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान नया सियासी तुफान मच गया है। मानो ऐसा लग रहा है जैसे नेताओं में सेना के अपमान की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई हो।
व्योमिका सिंह और एयर मार्शल की बताई जाति
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लेकर चर्चा में आईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने घोर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। एक कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली वायु सेना की कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
अपने संबोधन में रामगोपाल यादव ने पहले तो व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर सम्बोधित किया फिर जब उन्हें टोका गया और नाम बताया गया तो उन्होंने व्योमिका सिंह कहकर उनकी जाति बताने लगे, उन्होंने कर्नल सोफिया कुर्रेशी पर भी टिप्पणी की इतना ही नहीं उन्होंने एयर मार्शल एके भारती को लेकर भी टिप्पणी की। सपा सांसद ने उन्हें पूर्णिया का निवासी बताते हुए उनकी जाति बताई। एक तरफ अभी हमारे सेना के जवान सीमा पर डटे हैं दूसरी तरफ हमारे नेता सेना में जाति तलाश रहे हैं।
सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती
अब ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर करारा पलटवार किया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर सपा नेता के बयान को न केवल उनकी संकुचित सोच का प्रतीक बताया, बल्कि इसे भारतीय सेना के सम्मान और देश की अस्मिता के खिलाफ भी करार दिया।
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है।
सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही सोच है जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रभक्ति को भी बांटने का दुस्साहस करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस ‘विकृत जातिवादी सोच’ का जवाब देगी। वहीं रामगोपाल यादव के बयान से मचा सियासी घमासान अभी थमने वाला नहीं है।
ऐसे में SPOT TV सभी से अपील करता है कि सेना पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें।
CM योगी सपा सांसद पर भड़के, सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती।
लखनऊ, उमाशंकर उपाध्याय: देश एक तरफ अपनी सेना के शौर्य का गुणगान कर रहा है, तो दूसरी तरफ हमारे देश के बड़बोले नेता भारतीय जवानों का अपमान कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुर्रेशी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी से मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि समाजवादी पार्टी के सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक टिप्पणी कर दी। उनके इस बयान नया सियासी तुफान मच गया है। मानो ऐसा लग रहा है जैसे नेताओं में सेना के अपमान की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई हो।
व्योमिका सिंह और एयर मार्शल की बताई जाति
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लेकर चर्चा में आईं विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने घोर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है। एक कार्यक्रम में मुरादाबाद पहुंचे सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने वाली वायु सेना की कमांडर व्योमिका सिंह के लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
अपने संबोधन में रामगोपाल यादव ने पहले तो व्योमिका सिंह को दिव्या सिंह कहकर सम्बोधित किया फिर जब उन्हें टोका गया और नाम बताया गया तो उन्होंने व्योमिका सिंह कहकर उनकी जाति बताने लगे, उन्होंने कर्नल सोफिया कुर्रेशी पर भी टिप्पणी की इतना ही नहीं उन्होंने एयर मार्शल एके भारती को लेकर भी टिप्पणी की। सपा सांसद ने उन्हें पूर्णिया का निवासी बताते हुए उनकी जाति बताई। एक तरफ अभी हमारे सेना के जवान सीमा पर डटे हैं दूसरी तरफ हमारे नेता सेना में जाति तलाश रहे हैं।
सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती
अब ऐसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर करारा पलटवार किया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर सपा नेता के बयान को न केवल उनकी संकुचित सोच का प्रतीक बताया, बल्कि इसे भारतीय सेना के सम्मान और देश की अस्मिता के खिलाफ भी करार दिया।
सीएम योगी ने अपने पोस्ट में लिखा कि सेना की वर्दी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखी जाती है। भारतीय सेना का प्रत्येक सैनिक ‘राष्ट्रधर्म’ निभाता है, न कि किसी जाति या मजहब का प्रतिनिधि होता है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है।
सीएम योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही सोच है जो तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रभक्ति को भी बांटने का दुस्साहस करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस ‘विकृत जातिवादी सोच’ का जवाब देगी। वहीं रामगोपाल यादव के बयान से मचा सियासी घमासान अभी थमने वाला नहीं है।
ऐसे में SPOT TV सभी से अपील करता है कि सेना पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी ना करें।
Recent News
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह
Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.
घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
Latest Politics News
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह
Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.
“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”
ads
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों पर मतदान, चुनाव आयोग पूरी तरह तैयार।
Read More »Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन-Mangal Pandey,जानकारी A2Z.
Read More »घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
Read More »“भाषण लंबा, तैयारी छोटी: ऊर्जा संकट ने खोल दी सरकार की पोल?”
Read More »Categories updates
Assam विधानसभा चुनाव 2026: 9 अप्रैल को 126 सीटों
Headlines मैदान में हैं 722 उम्मीदवार। 2.5 करोड़ से अधिक मतदाता करेंगे.
Bihar में नर्सिंग कॉलेज खोलना हुआ आसान! अब NOC
Patna | Spot TV: बिहार में नर्सिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक.
घोसी तहसील परिसर में बंद कैंटीन का शुभारंभ, दिव्यांग
घोसी। मऊ जनपद के घोसी तहसील परिसर में आज एक महत्वपूर्ण पहल.